EntertainmentViral

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है 10 एपिसोड वाली ये क्राइम-एक्शन थ्रिलर सीरीज, वीकेंड पर करें एन्जॉय

इन दिनों डिजिटल प्लेटफॉर्म का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। मेकर्स एक से बढ़कर एक शानदार प्रोजेक्ट्स दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। इनमें से कुछ कॉमेडी वाले होते हैं, तो कुछ सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर रहते हैं। ऐसे में अगर आप एक्शन-थ्रिलर के शौकीन हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐसे बेहतरीन सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसे आप इस वीकेंड पर एन्जॉय कर सकते हैं। यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर फिलहाल नंबर-1 ट्रेंड कर रही है।

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है 10 एपिसोड वाली ये क्राइम-एक्शन थ्रिलर सीरीज, वीकेंड पर करें एन्जॉय
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है 10 एपिसोड वाली ये क्राइम-एक्शन थ्रिलर सीरीज, वीकेंड पर करें एन्जॉय

क्या है सीरीज का नाम?

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ है। इसमें रणदीप हुड्डा, शालिनी चौहान, उर्वशी रौतेला समेत कई सितारे मौजूद हैं। बता दें कि इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब दूसरे सीजन को कुल 10 एपिसोड ओटीटी पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें:

क्या है वेब सीरीज की कहानी

इस एक्शन थ्रिलर सीरीज की कहानी एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। इस नए सीजन में पुलिस ऑफिसर मिश्रा जी के सामने पहले से कहीं ज्यादा चुनौतियां मिलती हैं। इस बार उनका मुकाबला तीन ऐसे शातिर दुश्मनों से है, जो हथियारों की अवैध तस्करी और एक बड़ा सिंडिकेट चला रहे हैं।

Khabar Monkey

इस खतरनाक नेटवर्क को तबाह करने के लिए इंस्पेक्टर अविनाश जी-जान लगा देते हैं, लेकिन दुश्मन चालाक और बेखौफ हैं कि वे उनके परिवार तक पहुंच जाते हैं। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस कहानी में क्या इंस्पेक्टर अपने दुश्मनों का खात्मा कर पाता है, यही आगे देखने को मिलता है।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, जाकिर हुसैन, अमित स्याल और अभिमन्यु सिंह स्टारर इस सीरीज को आईएमडीबी पर भी दर्शकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसे 7.6 की रेटिंग मिली हुई है।

जियो हॉटस्टार पर है मौजूद

क्राइम, थ्रिलर और एक्शन ड्रामा से भरपूर यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है। ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ के 10 एपिसोड हैं, जो अभी ट्रेंड कर रही है। 

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply