मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Simple Mehndi Design: वर्किंग वुमन हैं? करवा चौथ पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, समय लगेगा कम​ | महंगाई भत्ते पर आने वाला है बड़ा फैसला! क्या कल कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के DA में होगी बढ़ोतरी?​ | वैभव और अभिषेक की पारी देख हैरान हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, मैच के बाद कहा “सच कहूं तो 5 ओवर में 100 रन….​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

जियो की लिस्टिंग से पहले एयरटेल ने लगाई 38 हजार करोड़ की छलांग, सामने खड़ी की सबसे बड़ी चुनौती​

28 अक्टूबर को शेयर बाजार के लिए काफी बड़ा दिन है. मुकेश अंबानी की जियो शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली है. खास बात तो ये है कि कंपनी लिस्ट होते 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कंपनी होगी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है क्या जियो मार्केट कैप के मामले में एयरटेल को […]

28 अक्टूबर को शेयर बाजार के लिए काफी बड़ा दिन है. मुकेश अंबानी की जियो शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली है. खास बात तो ये है कि कंपनी लिस्ट होते 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कंपनी होगी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है क्या जियो मार्केट कैप के मामले में एयरटेल को पीछे छोड़ पाएगी. ये सवाल इसलिए बड़ा है क्योंकि मौजूदा समय में एयरटेल देश की दूसरी सबसे वैल्यूड कंपनी है. मौजूदा समय में जियो के इश्यू प्राइस के हिसाब से मार्केट कैप के मामले में करीब 20 फीसदी बड़ी कंपनी है. एयरटेल को दूसरे पायदान से खिसकाने के लिए जियो और 20 फीसदी से ज्यादा के प्रीमियम पर लिस्ट होने की जरुरत होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो कंपनी एयरटेल से पीछे छूट जाएगी.

खास बात तो ये है कि एयरटेल के शेयरों में मंगलवार को 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है. जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट कैप में 38 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में जियो के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. जियो को लिस्टिंग के दिन ही मार्केट कैप में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा करना होगा. जोकि थोड़ा मुश्किल जरूर है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में एयरटेल के शेयरों के आंकड़े किस तरह के देखने को मिल रहे हैं.

एयरटेल के शेयरों में 3 फीसदी का इजाफा

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार एयरटेल के शेयरों में मंगलवार को 3 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है. शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी के शेयर 3.18 फीसदी यानी 61 रुपए की तेजी के साथ 1978 रुपए पर बंद हुआ. जोकि दिन का हाई भी है. वैसे आज सुबह कंपनी का शेयर 1,921.85 रुपए के साथ ओपन हुआ था. जबकि एक दिन कंपनी का शेयर 1,917 रुपए पर बंद हुआ था. वैसे एयरटेल के शेयर ने पिछले साल 21 नवंबर को 2,174.70 रुपए के 52 हफ्तों का हाई मारा था. वहीं 1 अक्टूबर 2026 को कंपनी का शेयर 1,726.05 रुपए के साथ 52 हफ्तों के लोअर लेवल पर पहुंच गया था.

मार्केट कैप में 36 हजार करोड़ का इजाफा

इस तेजी की वजह से एयरटेल की वैल्यूएशन में 36 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो एक दिन पहले यानी सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 11,96,304.05 करोड़ रुपए था, जो मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद 12,34,371.11 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैप में 38,067.06 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है.

जियो को लगानी होगी लंगी छलांग

अगर जियो को देश की दूसरे नंबर की कंपनी बननी है. अगर जियो को देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बननी है, तो अपनी लिस्टिंग के दिन मार्केट कैप में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा करना होगा. जियो के इश्यू प्राइस के हिसाब से कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 10,30,490.55 करोड़ रुपए है. ऐसे में एयरटेल को पीछे छोड़ने के लिए जियो को मार्केट कैप में 2,03,880.56 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा करना होगा. जोकि एक बड़ी चुनौती होने जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY