आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी इस समय लगातार किसी ना किसी इंटरव्यू में नजर आ रहें हैं, जिनमें वह एक से बढ़कर एक खुलासे करते दिख रहें हैं। सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते से लेकर अपने भगोड़े होने के टैग पर ललित मोदी ने रिएक्शन दिया। ऐसे ही एक खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि इन दिनों वह अपनी बायोपिक पर काम कर रहें हैं और रणवीर सिंह का नाम लेते हुए उनका कहना है कि एक समय पर रणवीर उनका किरदार निभाना चाहते थे। चलिए बताते है पूरी खबर
Khabar Monkey

–
जब रणवीर सिंह ललित मोदी से मिलने लंदन आए
ललित मोदी की जिंदगी पर आधारित बायोपिक लोगों को जल्द ही देखने मिल सकती है। इस बात को खुद ललित मोदी ने साफ किया। उनका कहना है कि उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म पर तैयारी चल रही है और इसके लिए स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। एएनआई से बातचीत के दौरान ललित मोदी ने बताया कि ‘कुछ साल पहले रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन आए थे और वह मेरी बायोपिक में मेरा किरदार निभाना चाहते थे। हालांकि तब ऐसा हो नहीं पाया बल्कि अभी तक भी ये तय नहीं है कि लीडरोल कौन करेगा।’
–
जब रणवीर को नहीं जानते थे ललित मोदी
जब ललित मोदी से उनकी पहली पसंद के बारे में पूछा गया कि वह किसे अपनी बायोपिक में देखना चाहते है तो उनका जवाब रणवीर सिंह था। उन्होंने एक पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया कि ‘वह रणवीर सिंह को पहले निजी रूप से नहीं जानते थे बल्कि दीपिका पादुकोण को जानते थे। ये तकरीबन 2 साल पहले की बात है।’
‘मुझे एक फोन आया कि रणवीर सिंह आपसे मिलना चाहते है। इसके बाद रणवीर खुद उनसे मिलने लंदन भी आए। हम दोनों ने लंबी बातचीत की। रणवीर ने उनसे खुद कहा था कि अगर उनकी जिंदगी में ऐसा कोई किरदार है जो वह निभाना चाहते है तो वो ललित मोदी का रोल है।’ ललित मोदी का कहना है कि अब उन्हें नहीं पता कि वह ये रोल करेंगे या नहीं क्योंकि अब वह बड़े स्टार है, उनके पास समय की कमी हो सकती है।
ललित मोदी ने ये भी साफ किया कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर सोनी की पूर्व हेड स्नेहा रजनी अपनी पूरी टीम के साथ काम कर रहीं हैं। फिल्म की कहानी पर जोरों शोरो से काम चल रहा है। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते पर क्या कहा ये












