अभिनेता को बैचलर दिनों में कई सारे रिजेक्शन्स झेलने पड़े थे। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने किया था अजीबोगरीब खुलासा। आज आपको उनके जन्मदिन के अवसर पर बताते है उनका एक मजेदार किस्सा।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म
19 मई 1974 में मुजफ्फर नगर के छोटे से कस्बे बुढ़ाना में जन्में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कहां पता था कि वह एक दिन बॉलीवुड में एक गंभीर और बेहतरीन अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाएंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक साधारण मु्स्लिम परिवार से आते है।
अपने आठ भाई बहनों में वह सबसे बड़े है। उन्होंने हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में बीएससी की डिग्री ली लेकिन उनकी किस्मत उन्हें बॉलीवुड की गलियों में ले आई।
–
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कैसे पहुंचे बॉलीवुड
नौकरी की तलाश में दिल्ली पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक साल नौकरी करने के बाद थिएटर और नाटकों की तरफ रुख हो गया। उनकी दिलचस्पी फिल्मी दुनिया की तरफ बढ़ने लगी। अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दाखिला लिया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सबसे मजेदार किरदार
भले ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 1999 में ‘सरफरोश’ से में कदम रखा हो लेकिन जिस पहचान की उन्हें तलाश थी वो उन्हें मिली अनुराग कश्यप की 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से। उनके किरदार ‘फैजल’ को लोगों से भरपूर प्यार मिला।
यह एक आइकॉनिक कैरेक्टर बन गया। उन्होंने 15 साल के कड़े संघर्षों के बाद फिल्मी जगत में वह मुकाम हासिल किया जिसके वह हकदार थे। आज उनकी कला और किरदार को खास सराहा जाता है।
जब लड़कियों से मिले रिजेक्शन
2017 में आई फिल्म ‘मॉम’ के प्रोमोशन के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़े एक मजेदार किस्से को साझा किया था। उन्होंने बताया कि अपनी बैचलर लाइफ में उन्होंने लड़कियों से कई रिजेक्शन झेले है।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर बताते है कि ‘शादी से पहले मैं लड़कियों को इंप्रैस करने की खूब कोशिश करता था। उनसे बातचीत भी करता था, लेकिन हर बार रिजेक्शन ही मिलता था। बाद में पता चला कि ज्यादातर लड़कियां अक्षय खन्ना की फैन थीं और इसी वजह से मुझे कई बार नकारा गया।’
–
नवाज उन लड़कियों से मजाकिया अंदाज में पूछते थे कि ‘भाई अक्षय में ऐसा क्या पसंद है’। उन्हें उनके जवाब से समझ आया कि लुक्स काफी जरूरी है। मॉम फिल्म में उनके साथ श्रीदेवी और अक्षय खन्ना भी नजर आए थे।
जब लुक्स के लिए मिली आलोचना
शुरुआती दिनों में लोगों ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बतौर अभिनेता ज्यादा पसंद नहीं किया था। उनकी मेथड एक्टिंग को लोगों ने काफी अरसे बाद पहचाना। अभिनेता को ये तक सुनना पड़ा कि वह एक्टर जैसे नहीं लगते।
एक बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने लुक्स के बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘काला हूं तो यहां तक पहुंच गया अगर गोरा होता तो क्या कर लेता मैं?’
Khabar Monkey
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को हैरान किया है। वह हर किरदार को असरदार बनाने की एक कामयाब कोशिश करते दिखाई पड़ते है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वर्कफ्रंट
हाल ही में अभिनेता की फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ रिलीज हुई। इसके अलावा ‘ब्लाइंड बाबू’ और ‘तुम्बाड 2’ जैसी शानदार फिल्मों में एक्टर नजर आएंगे। ‘किक’, ‘थामा’, ‘हड्डी’, ‘हीरोपंती 2’, ‘अफवाह’, ‘मॉम’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में नवाजुद्दीन नजर आए है। अपने हर रोल से कभी उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया।





