वैभव सूर्यवंशी का जोश हेजलवुड, जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और ट्रेंट बोल्ट के ऊपर सिक्सर की चर्चा सबने की। मगर वैभव का प्रफुल हिंगे के खिलाफ शॉर्ट पिच गेंद पर विकेट। उसके बाद रविवार (17 मई 2026) को दिल्ली कैपिटल्स के माधव तिवारी की स्लोअर गेंद पर वैभव का विकेट फेंकना, इन बातों पर चर्चा नहीं हुई लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इन चीजों में वैभव की कमियों को बारीकी से पकड़ लिया। यही कारण है कि अभी 15 वर्षीय बल्लेबाजो को कड़ी मेहनत करनी है और शायद वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं।

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट जगत का हॉट टॉपिक हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि उनके टीम इंडिया में डेब्यू का सही समय क्या है। पूर्व हेड कोच लेकिन वैभव को टीम के टी20 फॉर्मेट में कम से कम जगह मिलनी चाहिए। इसके अलावा हरभजन सिंह लगातार वैभव को टीम इंडिया में लाने की मांग कर रहे हैं।
दिग्गजों की बंटी राय…
एक तरफ कुछ ऐसे दिग्गज हैं जिनका मानना है कि वैभव सूर्यवंशी इंटरेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं। वहीं एक पक्ष ऐसा भी है जिसका मानना है कि अभी वैभव के सामने कई चुनौतियां आना बाकी है, अभी वैभव हर वर्ग में मजबूत नहीं हुए हैं। वैभव से पहले भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय से खुद को साबित कर रहे हैं।
एबी डिविलियर्स ने हाल ही में कहा था कि, अगर वैभव को टी20 का स्पेशलिस्ट बनकर ही रहना है तो वह जारी रख सकते हैं और लंबे समय तक अपना करियर आगे ले जा सकते हैं। लेकिन अगर बात वनडे और टेस्ट क्रिकेट की आती है तो वैभव सूर्यवंशी को आने वाले समय में और अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
थे। उनका मानना था कि टीम इंडिया में खेलने के लिए आपकी फील्डिंग में चपलता जरूरी है। वैभव ने मौजूदा आईपीएल 2026 के 12 मैचों में एक भी कैच नहीं पकड़ा है। चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि बहुत जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं हैं उनसे पहले भी यशस्वी जायसवाल जैसे अनुभवी और युवा खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया में जगह के हकदार हैं।
वैभव की कमियों पर गेंदबाजों की नजर
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में प्रफुल हिंगे, मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों ने बॉडी लाइन शॉर्टपिच गेंदों पर टेस्ट किया है। वैभव की ताकत है कि वह बाहर की गेंद, पैर की गेंद और विकेट के सामने की गेंद सभी को बाउंड्री पार पहुंचाते हैं, लेकिन शॉर्ट पिच गेंदों के आगे वह फंस जाते हैं।
इसके अलावा फुल लेंथ यॉर्कर पर वैभव को 2025 में भुवनेश्वर कुमार ने क्लीन बोल्ड किया था। उसके बाद आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिल्ली के काइल जैमीसन ने भी यही किया। साथ ही दिल्ली के खिलाफ दूसरे मैच में इसी सीजन माधव तिवारी ने एक बार फिर डिबेट छेड़ा कि वैभव स्लोअर गेंदों के सामने भी फंसते हैं।
हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने साफ किया है कि धीमी गेंद वैभव की कमी नहीं हैं। वह चाहते हैं कि गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा वैभव को गेंदबाज स्लो बॉल से टेस्ट करें। वहीं टीम के कोच कुमार संगकारा ने भी साफ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी ने लंबी पारियां जरूर नहीं खेली हैं और अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए हैं। यह वनडे और टेस्ट में उनके भविष्य पर सवाल खड़ा करता है।
किसकी जगह होगी वैभव की एंट्री?
भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उस टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह समेत कई दिग्गज हैं। ऐसे में किसकी जगह उनकी टीम में एंट्री होगी यह भी बड़ा सवाल है। ओपनिंग के लिए अगर वैभव आते हैं तो यशस्वी जायसवाल ने क्या बुरा किया है। यह भी सवाल है और यह अन्य परफॉर्म कर रहे खिलाड़ियों के लिए भी कॉन्फिडेंस गिराने वाली बात हो सकती है।
वैभव सूर्यवंशी के कैसे हैं आंकड़े?
यूथ वनडे
वैभव ने अब तक 25 यूथ वनडे मैच खेले हैं और कुल 852 गेंदों का सामना करते हुए 1412 रन बनाए हैं। यूथ वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 165.72 का है जबकि औसत 56.48 का है। वैभव ने यूथ वनडे मैचों में 4 शतक भी लगाए हैं और बेस्ट स्कोर 175 रन है।
यूथ टेस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक 6 यूथ टेस्ट मैच खेले हैं। 10 पारियों में उन्होंने 33.10 की औसत से 331 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट टेस्ट क्रिकेट में भी 136.77 का रहा है। उनके बल्ले से दो शतक और 1 अर्धशतक इस दौरान निकला है।
आईपीएल और टी20 के आंकड़े
वैभव ने ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 30 मैचों की 30 पारी में 40.93 की औसत और 215.81 के स्ट्राइक रेट से 1187 रन बनाए हैं। उनके नाम टी20 में 4 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं।
आईपीएल में अभी तक वैभव ने 19 मैचों की 19 पारियों में 38.84 की औसत और 224.31 के स्ट्राइक रेट से 738 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। 12 पारियों में 486 रन निकल चुके हैं।
Khabar Monkey
वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, अभिषेक, विराट, राहुल, सुदर्शन को छोड़ा पीछे; IPL 2026 के 62 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 62वें मैच में दिल्ली के खिलाफ 5 चौके और तीन छक्के के साथ 46 रन बनाए। इस पारी के बाद वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके व छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।





