वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 12 मैचों की 12 पारियों में 486 रन बनाए हैं। उनका आतिशी अंदाज पूरे सीजन चर्चा का विषय रहा है। अभी लीग स्टेज खत्म भी नहीं हुआ लेकिन पांच बड़े रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिए हैं। वह मौजूदा समय में भी 63 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी वह बन चुके हैं। अब उनके निशाने पर क्रिस गेल का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है जो 2012 से नहीं टूटा है।

क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को जानने से पहले वैभव के उन पांच रिकॉर्ड्स को जान लेते हैं जो उन्होंने में अभी तक बना दिए हैं। अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय अभिषेक शर्मा बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने ताबड़तोड़ अंदाज और पॉवरफुल स्ट्राइट रेट से भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। मॉडर्न समय के सिक्सर किंग बनने की राह पर वैभव ने इसी सीजन अपने सबसे तेज 100 टी20 छक्के भी पूरे किए थे।
IPL 2026 में ये 5 रिकॉर्ड वैभव कर चुके अपने नाम
1- आईपीएल 2026 के पहले 12 मैचों में ही सूर्यवंशी 43 छक्के लगा चुके हैं। इस सीजन यह किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के हैं और ओवरऑल किसी भारतीय द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।
Khabar Monkey
2- वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पॉवरप्ले में अभी तक 33 छक्के लगा दिए हैं। किसी भी खिलाड़ी द्वारा यह एक सीजन में सबसे ज्यादा पॉवरप्ले छक्कों का रिकॉर्ड है।
3- वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक तकरीबन 235 के स्ट्राइक रेट से इस सीजन रन बनाए हैं। कम से कम 200 रन एक सीजन में बनाने वाले बल्लेबाजों में यह सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड है।
4- वैभव सूर्यवंशी की धूम इस सीजन पॉवरप्ले में नजर आई है और उन्होंने इस सीजन 1-6 ओवर के बीच 243 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कम से 50 बॉल खेलने वाले खिलाड़ियों में यह सबसे ज्यादा पॉवरप्ले स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड है।
5- तीन बार पहली गेंद पर छक्का लगाया है। वह एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। साथ ही पांच बार उन्होंने इस सीजन अपना खाता छक्के से खोला है।
क्रिस गेल के महारिकॉर्ड पर वैभव की नजर
वैभव सूर्यवंशी के नाम इस सीजन 43 छक्के दर्ज हो चुके हैं। के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने 2012 में यह रिकॉर्ड बनाया था और तब से यह अटूट है। वैभव ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और दो लीग मैच बाकी हैं। इसके अलावा अगर राजस्थान प्लेऑफ में पहुंची तो वहां भी उन्हें दो और ज्यादा से ज्यादा तीन मैच मिल सकते हैं। ऐसे में उनके पास मौका है 14 साल बाद गेल के महारिकॉर्ड को तोड़ने का।
क्या वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार नहीं? IPL में शॉर्ट पिच से स्लोअर बॉल तक कई कमियां उजागर
वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं या नहीं, यह क्रिकेट जगत में इस वक्त सबसे बड़ा चर्चा का विषय है। इस पर दिग्गजों की राय भी बंट चुकी हैं। वैभव की ताकत के साथ-साथ मौजूदा सीजन में कई कमियां भी उजागर हो रही हैं।





