गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
पैंक्रियाज कैसे करता है काम? इसकी बिगड़ी हेल्थ के क्या हैं लक्षण, कब हो जाता है कैंसर?​ | द्रविड़ और सहवाग की विरासत आगे बढ़ेगी, Australia के खिलाफ India U-19 टीम में Anvay Dravid और Aryavir Sehwag की धमाकेदार एंट्री​ | चीन ने ग्लेशियर फटने की बात छिपाई… नेपाल में मची तबाही, अब तक 95 मौत, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kanpur Plane Crash: यूपी के कानपुर में विमान हादसा, गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, दोनों पायलट की मौत​

Kanpur Plane Crash: उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कानपुर में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया है. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव […]

Kanpur Plane Crash: उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कानपुर में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया है. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में हुआ. ट्विनइंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में जा गिरा. प्लेन के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोगों में अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, पायलट सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले हैं जबकि कोपायलट अभिषेक कर्नाटक के रहने वाले हैं. हादसा करीब 11.50 बजे हुआ. प्लेन चार सीटर था. हादसे के बाद पुलिस और राहतबचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

कानपुर में विमान हादसा

एयरक्राफ्ट किस वजह से क्रैश हुआ और हादसे के वक्त उसमें कौनकौन सवार थे, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है. पुलिस और संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर जांचपड़ताल में जुटे हैं. फिलहाल हादसे ने गंगा बैराज इलाके में सनसनी जरूर फैला दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY