शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Etawah Crime News: 7000 का गुजारा भत्ता बढ़कर 25 हजार होने का डर, पति ने पत्नी और सास की हत्या की; मुठभेड़ में गिरफ्तार​ | रात में बाहर न टांगें कपड़े! जानिए क्यों वास्तु और साइंस दोनों मानते हैं इसे बड़ा नुकसान​ | पांच घंटे राहुल गांधी ने काटा पुलिस थाने में बवाल, फिर दिल्ली पुलिस ने…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘चुड़ैल बनकर न भटके आत्मा…’, 17 साल की भतीजी की हत्या, चाचा ने पैरों में ठोंक दीं 6 कीलें​

Bareilly News: बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गौटिया गांव में 17 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लोकलाज और परिवार की आन के नाम पर अपनी नाबालिग भतीजी की गला कसकर हत्या कर दी. हत्या […]

Bareilly News: बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गौटिया गांव में 17 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लोकलाज और परिवार की आन के नाम पर अपनी नाबालिग भतीजी की गला कसकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया गया. इतना ही नहीं, अंधविश्वास में आरोपी ने छात्रा के दोनों पैरों में लोहे की तीनतीन कीलें भी ठोंक दीं. उसका कहना था कि ऐसा इसलिए किया, ताकि उसकी आत्मा चुड़ैल बनकर भटक न सके.

मामले का खुलासा पांच दिन बाद हुआ. छात्रा के दादा नत्थूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे उनका छोटा बेटा जयप्रकाश, बड़े बेटे प्रेमपाल की 17 वर्षीय बेटी लता को लेकर मिर्च के खेत में काम करने गया था. शाम को जयप्रकाश तो घर लौट आया, लेकिन लता वापस नहीं आई. परिवार के लोगों ने जब उसके बारे में पूछा तो जयप्रकाश ने बताया कि लता का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग था और वह उसी के साथ चली गई है.

ये भी पढे़ं

प्रेम प्रसंग की बात बताकर करता रहा गुमराह

परिवार के लोगों को शक न हो, इसलिए आरोपी ने लता के प्रेम प्रसंग की बात बताकर उन्हें गुमराह किया. परिजन भी लोकलाज के डर से छात्रा की तलाश करते रहे. कई दिन तक उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची और जांच शुरू हुई. जांच के दौरान पुलिस को जयप्रकाश की भूमिका पर शक हुआ. पूछताछ में सख्ती के बाद उसने छात्रा की हत्या करने की बात कबूल कर ली. आरोपी की निशानदेही पर 18 अगस्त को पुलिस ने अनिरुद्धपुर गौटिया के एक खेत में खोदाई कराई. जमीन के अंदर से लता का शव बरामद होते ही पूरे मामले का राज खुल गया.

मौत के बाद भी नहीं छोड़ा, पैरों में ठोंकी कीलें

पूछताछ में जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसने दुपट्टे और अंगोछे से लता का गला कस दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को खेत में ले जाकर जमीन में दफना दिया. आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि मौत के बाद उसने छात्रा के दोनों पैरों में लोहे की तीनतीन कीलें ठोंकी थीं. जेल जाते समय आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह टोटका इस डर से किया था कि मरने के बाद लता की आत्मा चुड़ैल बनकर भटक न जाए और किसी को परेशान न करे.

पुलिस ने पैरों में ठोंकी गई कीलों को भी जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है. एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी चाचा जयप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है. मामले की विवेचना थाना प्रभारी जगत सिंह को सौंपी गई है. पुलिस अब छात्रा के मातापिता की भी तलाश कर रही है. जांच में यदि उनकी भूमिका या किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY