शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चीन का डैम तो एकदम चूरन निकला, पानी में जाएगा ₹14018338950000! खुद की रिसर्च ने कैसे खोल दी ड्रैगन की पोल​

चीन को अपने टेक्नोलॉजी पर घमंड होता है लेकिन पूरी दुनिया में उसके सामान का खूब मजाक उड़ता है. अब चीन जो दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बनाकर अपनी इंजीनियरिंग ताकत दिखाना चाहता था उसकी भी भद्द पीटने वाली है. दरअसल तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी पर बनने वाला यह मेगा डैम सिर्फ बिजली […]

चीन को अपने टेक्नोलॉजी पर घमंड होता है लेकिन पूरी दुनिया में उसके सामान का खूब मजाक उड़ता है. अब चीन जो दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बनाकर अपनी इंजीनियरिंग ताकत दिखाना चाहता था उसकी भी भद्द पीटने वाली है. दरअसल तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी पर बनने वाला यह मेगा डैम सिर्फ बिजली उत्पादन का प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बीजिंग की रणनीतिक ताकत का भी प्रतीक माना जा रहा था. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस महत्वाकांक्षी योजना की सबसे बड़ी चुनौती भारत या दुनिया के दूसरे देशों ने नहीं, बल्कि चीन के अपने वैज्ञानिकों ने खड़ी कर दी है. जिस जगह पर करीब 147 अरब डॉलर की लागत वाला यह प्रोजेक्ट बन रहा है, वहीं सक्रिय भूगर्भीय फॉल्ट मौजूद है. अगर वैज्ञानिकों की चेतावनी सही साबित होती है तो यह दुनिया के सबसे महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. यही वजह है कि अब इस डैम की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.

दिलचस्प बात यह है कि भारत कई सालों से इसी मुद्दे को उठाता रहा है. नई दिल्ली लगातार कहती रही कि ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपरी हिस्से में स्थित यह इलाका भूकंप, भूस्खलन और ग्लेशियर से जुड़े खतरों के लिहाज से बेहद संवेदनशील है. चीन हर बार इन आशंकाओं को खारिज करता रहा और दावा करता रहा कि उसका प्रोजेक्ट पूरी तरह सुरक्षित है. लेकिन अब चीन जियोलॉजिकल सर्वे से जुड़े वैज्ञानिकों की स्टडी ने पहली बार उन आशंकाओं को वैज्ञानिक आधार दे दिया है, जिन पर अब तक बीजिंग सवाल उठाता रहा था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY