EntertainmentViral

‘चीटिंग माफ की जा सकती है’, रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान बोले- जिंदगी बहुत लंबी है

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में रिश्तों में चीटिंग और माफ़ी को लेकर अपनी राय खुलकर रखी। यह चर्चा तब शुरू हुई जब उनके पति जैकी भगनानी ने मज़ाक में अपने रिश्ते को सिचुएशनशिप कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। बाद में रकुल ने एक मज़ेदार वीडियो में जैकी को कान पकड़वाकर कहा कि ‘Gen Z बनने की ज़रूरत नहीं है।’

‘चीटिंग माफ की जा सकती है’, रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान बोले- जिंदगी बहुत लंबी है
‘चीटिंग माफ की जा सकती है’, रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान बोले- जिंदगी बहुत लंबी है

फिल्म प्रमोशन के दौरान सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के साथ बातचीत में रकुल से पूछा गया कि क्या रिश्ते में चीटिंग कभी स्वीकार की जा सकती है। इस पर उन्होंने साफ़ कहा, ‘नहीं।’ सारा ने भी सहमति जताते हुए कहा कि चीटिंग गलत है, लेकिन कम से कम इंसान को माफ़ी तो मांगनी चाहिए।

हालांकि आयुष्मान ने थोड़ा अलग नजरिया रखते हुए कहा कि इंसान से गलतियां हो सकती हैं और अगर कोई सच में पछता रहा हो, तो उसे माफ़ किया जा सकता है। इस पर रकुल ने पहले हैरानी जताई, लेकिन बाद में कहा कि ‘एक बार की गलती’ को शायद माफ़ किया जा सकता है क्योंकि ‘ज़िंदगी बहुत लंबी है।’

उन्होंने यह भी साफ़ किया कि चीटिंग ‘बिल्कुल सही नहीं’ है, लेकिन अगर किसी से एक बार गलती हो जाए और वह सच में शर्मिंदा हो, तो रिश्ते को दूसरा मौका देना गलत नहीं। साथ ही रकुल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी यह राय उनकी निजी शादीशुदा ज़िंदगी से जुड़ी नहीं है।

Khabar Monkey

सारा अली खान ने बातचीत में कहा कि वह शायद माफ़ कर दें, लेकिन भूल नहीं पाएंगी। इस पर रकुल ने जवाब दिया कि अगर सच में माफ़ करना है, तो भूलना भी पड़ेगा और यहीं रिश्तों की असली मुश्किल शुरू होती है।

Leave a Reply