शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
डॉलर के दबदबे के बीच बड़ा कदम! भारत-रूस 2030 तक करेंगे $100 Billion का कारोबार​ | ‘मैं बनूंगी जल्लाद…’ नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी के लिए इस महिला ने DM को लिखा पत्र, मांगी अनुमति​ | IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को मिली हेड कोच की जिम्मेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा: मोबाइल देखने को लेकर पिता ने डांटा, 21वीं मंजिल से कूद गई 13 साल की छात्रा; मौत​

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में शुक्रवार को 13 साल की छात्रा की 21वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी की है. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने […]

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में शुक्रवार को 13 साल की छात्रा की 21वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी की है. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिता के मोबाइल देखने से मना करने और डांटने के बाद छात्रा ने यह कदम उठाया.

मोबाइल देखने को लेकर पिता ने लगाई थी डांट

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने परिवार के साथ महागुन मायवुड्स सोसायटी में रहती थी. उसके पिता प्रदीप सिसोदिया एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं. परिवार में मातापिता के अलावा उनकी एक बेटी थी, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा को मोबाइल देखने की आदत थी. इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांटा था.

इसके बाद छात्रा सोसायटी की 21वीं मंजिल से नीचे गिर गई. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सोसायटी में अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर जुट गए. हालांकि, मोबाइल को लेकर हुई कहासुनी ही घटना की वजह थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. छात्रा को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शुरुआती जानकारी जुटाई. मामले में परिवार और अन्य संबंधित लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है.

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के मुताबिक, छात्रा के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. परिजन किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे. पुलिस के अनुसार, परिजनों की सहमति और सोसायटी के लोगों की मौजूदगी में शव उन्हें सौंप दिया गया. इस घटना से सोसायटी के लोग स्तब्ध हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY