मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
11 दिनों तक पुलिस से आगे कैसे रही श्रद्धा दुबे? नेपाल से नागपुर तक बदले ठिकाने, फरारी की Inside Story​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, ध्रुव कांत ठाकुर और अशोक कुमार सिंह को मिली नई जिम्मेदारी​ | ‘सिर्फ टेलीकॉम नहीं, टेक जाइंट है जियो!’ आकाश अंबानी का बड़ा ऐलान, जानिए क्यों बदला कंपनी का विजन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर, DCP के बाद अब ACP रजनीश वर्मा भी हटाए गए​

Shiva Sharma Murder Case: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी के बाद अब एसीपी हज़रतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया है। गौरतलब है इस सनसनीखेज मामले में प्रशासनिक स्तर पर पहले ही बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत डीसीपी सेंट्रल विक्रांत […]

Shiva Sharma Murder Case: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी के बाद अब एसीपी हज़रतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया है। गौरतलब है इस सनसनीखेज मामले में प्रशासनिक स्तर पर पहले ही बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को भी हटाया गया था और इंस्पेक्टर हज़रतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।

 

 

लोकेशन मिलने से पहले ही बदल रही ठिकाना

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे नेपाल में बारबार अपना शहर और ठिकाना बदल रही है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पुलिस को उसकी संभावित लोकेशन मिलने से करीब चार घंटे पहले ही वह वहां से निकल जाती है। ऐसे में जांच टीम के लिए उस तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। नेपाल में उसकी तलाश के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा और मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगने वाला समय भी जांच को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, श्रद्धा की मौजूदा लोकेशन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

चार मोबाइल नंबरों के जरिए तलाश

श्रद्धा दुबे का पता लगाने के लिए पुलिस भारत के तीन और नेपाल के एक मोबाइल नंबर से जुड़े इनपुट खंगाल रही है। इन नंबरों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर उसके संभावित ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, लगातार ठिकाने बदलने की खबरों के बीच पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें:

वीडियो जारी करने के बाद सोशल मीडिया से दूरी

हत्याकांड के मामले में श्रद्धा दुबे ने दो दिन पहले एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है। उसका बयान भी सीधे उसके अकाउंट से जारी होने के बजाय एक करीबी के अकाउंट के जरिए सामने आया था।

आठ दिन बाद भी दोनों बहनों की तलाश जारी

शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की तलाश की जा रही है। दोनों के अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने के कारण जांच टीम अलगअलग सुरागों के आधार पर आगे बढ़ रही है। फिलहाल, पुलिस मोबाइल नंबरों से मिलने वाले इनपुट और अन्य संभावित सुरागों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले में दोनों की गिरफ्तारी और श्रद्धा के नेपाल में होने की जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY