रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी​ | लखनऊ: गोमतीनगर थाने में कांस्टेबल की मौत से सनसनी… पंखे से लटका मिला शव​ | UP Rain Alert: बिजनौर में गंगा के बढ़ते जल स्तर ने खड़ी की मुश्किलें, घरों में घुसा पानी और खेत डूबे, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाजियाबाद: रील बनाने से मना किया, नहीं माना तो गार्ड ने मार दी गोली… युवक की मौत​

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में माल की निर्माणाधीन साइट पर तैनात गार्ड ने एक नाबालिग युवक के गोली मारी,, नाबालिग युवक का नाम समीर है. पुलिस के अनुसार, समीर अक्सर साइट पर रील बनाने के लिए आता था. गार्ड ने आज रोका तो बहस हुई जिसके बाद समीर की मौत हो गई. पुलिस […]

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में माल की निर्माणाधीन साइट पर तैनात गार्ड ने एक नाबालिग युवक के गोली मारी,, नाबालिग युवक का नाम समीर है. पुलिस के अनुसार, समीर अक्सर साइट पर रील बनाने के लिए आता था. गार्ड ने आज रोका तो बहस हुई जिसके बाद समीर की मौत हो गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही 2 गार्ड को हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार, मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है. हिंडन पुल चौकी के अंतर्गत अर्थला क्षेत्र में स्थित अर्धनिर्मित पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में गोली चलने की सूचना पुलिस मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला सकि बिल्डिंग में तैनात गार्ड ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग की थी. गोली एक युवक को लगी, जिसका नाम समीर है, वो अक्सर बिल्डिंग में रील बनाने के लिए जाता था, जिससे गार्ड नाराज था. दोनों के बीच विवाद भी हुआ था.

गार्ड ने युवक मारी गोली

पुलिस द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर जाकर इसकी जांच की गई तो पता चला कि वहां पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव के द्वारा लाइसेंसी असलहे से गोली चलाई गई थी. जो एक युवक समीर पुत्र नबी अहमद को लगी है. उपचार के दौरान एमएमजी हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हुई है. आरोपी ने बताया कि कुछ युवक सरिया चोरी कर रहे थे, जिन्हें डराने के लिए उसने फायरिंग की थी.

लाइसेंसी हथियार से की थी फायरिंग

मामले में सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया गया है तथा लाइसेंसी हथियार को भी रिकवर किया गया है. सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ में बताया कि कुछ युवक वहां से लोहे की सरिया वगैरह चुरा रहे थे, जिनको डराने के उद्देश्य से उसके द्वारा गोली चलाई गई थी. मामले में मृतक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY