Health

गर्मी में पाचन रहेगा दुरुस्त, शरीर ठंडा…बनाकर पिएं रागी अम्बाली, नोट करें रेसिपी

गर्मियां शुरू होते ही भारतीय घरों में कई ऐसी ट्रेडिशनल डिशेज बनना शुरू हो जाती हैं जो हमारे शरीर को अंदरूनी रूप से ठंडा रखने में मदद करती हैं. ऐसी ही एक डिश है रागी अम्बाली जो गर्मियों के दिनों में खूब पसंद की जाती है. इसे खासतौर पर कर्नाटक में बनाया जाता है. ये काफी पौष्टिक होती है, क्योंकि रागी यानी फिंगर मिलेट कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इस डिश को फर्मेंट करके बनाया जाता है और साथ ही इसमें छाछ का यूज किया जाता है, इसलिए ये आपकी गट के लिए भी फायदेमंद रहती है. इस आर्टिकल देखेंगे रागी अम्बाली की रेसिपी.

गर्मी में पाचन रहेगा दुरुस्त, शरीर ठंडा…बनाकर पिएं रागी अम्बाली, नोट करें रेसिपी
गर्मी में पाचन रहेगा दुरुस्त, शरीर ठंडा…बनाकर पिएं रागी अम्बाली, नोट करें रेसिपी

रागी अम्बाली एक तरह की ड्रिंक है जिसे बनाने के लिए पहले रागी के आटे को पकाना होता है और फिर फर्मेंट करके छाछ के साथ इसे तैयार करते हैं. इसमें हल्के मसाले और हर्ब्स भी एड की जाती हैं जो इसे और भी हेल्दी बनाते हैं. ये लू से बचाव करने में भी हेल्पफुल मानी जाती है, क्योंकि इसमें प्याज और हरी मिर्च भी एड किए जाते हैं. तो चलिए जान लेते हैं रेसिपी.

इन्ग्रेडिएन्ट्स करें नोट

1 कप रागी, एक मीडियम साइज का प्याज (बारीक काट लें). 3-4 हरी मिर्च (इसे भी बारीक काटें/स्वाद के मुताबिक, कम या ज्यादा ले सकते हैं), थोड़ा सा हरा धनिया (कटा हुआ), 8-10 करी पत्ता (कटे हुए), नमक स्वाद के मुताबिक, भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच. रागी को पकाने के लिए आपको चाहिए होगा 3 से 3.5 कप पानी.

कैसे बनाएं रागी अम्बाली?

  • सबसे पहले रागी के आटे को एक बड़े बाउल में 2 कप पानी के साथ अच्छी तरह से घोल लेना हैं. ध्यान रखें कि इसमें गांठे नहीं पड़नी चाहिए.
  • अब एक पैन को आंच पर चढ़ाएं और इसमें भी 1 से डेढ़ कप पानी एड करें. इसके बाद इसमें घोलकर रखा गया रागी का आटा भी इसमें मिलाएं
  • इस मिश्रण को लगातार व्हिस्क करते हुए पकाना है. जब ये हल्का गाढ़ा यानी क्रीमी टेक्सचर में आ जाए तो गैस बंद कर दें.
  • अब एक मिट्टी के बर्तन में पानी लें और इसमें तैयार किए गए रागी के मिश्रण को डाल दें. इसे ढककर रात भर के लिए फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें.
  • सुबह इसे हाथों से अच्छी तरह रागी को मसलते हुए उसी पानी में घोल लें.
  • इसमें आपको बटर मिल्क यानी छाछ मिलाना है. चाहे तो आप दही को फेंटकर इसमें एड करें. इसे अच्छी तरह से मथ लेना है.
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता और हरा धनिया एड करना है. इससे ये स्वाद और पोषकतत्वों का ब्लेंड बन जाता है.
  • इसमें आपको नमक, भुना जीरा पाउडर, डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. कटी हुई हरे धनिया की पत्ती से गार्निश करके सर्व करें.</l

रागी के न्यूट्रिएंट्स

रागी अम्बाली को फर्मेंट किया जाता है, जिससे इसमें गुड बैक्टीरिया पनप जाते हैं, जो आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं और डाइजेशन को सही रखते हैं. वहीं छाछ भी प्रोबायोटिक फूड है. के मुताबिक, रागी में कैल्शियम, फाइबर, फेनोलिक कंपाउंड की अच्छी मात्रा होती है. ये कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से डायबिटीज वालों के लिए भी फायदेमंद अनाज माना जाता है. तो वहीं वेट कंट्रोल में भी हेल्पफुल है. ये कई और तरह से भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद अनाज है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply