दाद अगर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो जाए तो वहां पर तेज खुजली महसूस होती है और फिर इसके बाद इसमें इरिटेशन भी होने लगती है. ये कवक से होने वाला स्किन इंफेक्शन है जो नमी में फैलते हैं जैसे पब्लिक वॉशरूम, लॉकर रूम. दाद एक इंसान या जानवर से भी दूसरे में फैल सकता है. ये शरीर के किसी भी हिस्से जैसे हाथ-पैर, गर्दन, धड़, यहां तक कि सिर में भी हो सकता है. इससे रिंग (गोल) शेप बन जाता है, जिसमें पानी वाले और पपड़ीदार दाने होते हैं. त्वचा बहुत रफ हो जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए अगर आप बहुत सारी क्रीमें लगाकर थक चुके हैं तो यहां पर दिया गया लेप लगाएं.

दाद की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जो ऐसी एक्टिविटी से जुड़े होते हैं जिसमें किसी और व्यक्ति के संपर्क में आना होता है, जैसे कुश्ती. इसके अलावा बहुत ज्यादा पसीना आने वालों को भी ये समस्या हो सकती है. कई बार पब्लिक टॉयलेट या बाथरूम का यूज करने से भी दाद से संक्रमित हो सकते हैं. अगर आपको भी ये समस्या है तो दाद छुटकारा पाने के लिए ये देसी लेप लगा सकते हैं जो सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने शेयर किया है.
क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?
दाद से छुटकारा पाने के लिए आपको ये देसी लेप बनाना है तो इसके लिए बस सिर्फ 2 इनग्रेडिएंट चाहिए. पहला पीली सरसों के दानें और दूसरा है फ्रेश छाछ.
Khabar Monkey
ऐसे बनाएं ये लेप
सबसे पहले सरसों के दानें खलबट्टे में डालकर अच्छी तरह से पीस लें या फिर ग्राइंडर में इसका पाउडर बना लें. अब आपको इसमें इतना छाछ एड करना है कि ये बिल्कुल लेप जैसा बन जाए. ये बहुत पतला नहीं होना चाहिए. टेक्सचर ऐसा रखें कि त्वचा पर ये आसानी से फैले और टिका भी रहे.
Getty Images
इस्तेमाल करने का तरीका
सरसों के दाने और छाछ का ये लेप आप उन जगहों पर लगाएं जहां पर दाद है. लगाने के बाद आप इसे कम से कम 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें.
7 दिनों में असर
श्वेता शाह ने शेयर किया है कि ये लेप 7 दिनों तक लगाएं. इससे दाद की वजह से होने वाली खुजली और स्किन की इरिटेशन कम होगी. इसके अलावा ये लेप फंगल इंफेक्शन को भी रोकता है, जिससे दाद ठीक होने लगता है.
View this post on Instagram
इन चीजों का करें परहेज
अगर आपको शरीर के किसी ऐसे अंग पर दाद है जो कपड़ो से ढका रहता है तो ध्यान रखें कि तंग कपड़े न पहनें. दरअसल ज्यादा कसे हुए कपड़ों से रगड़ लगती है, जिससे समस्या आने लगती है. ऐसे फैब्रिक के कपड़े चुनें जो मुलायम हो. इसके अलावा पसीना आने पर इसे क्लीन जरूर करें, वहीं अपने तौलिया को किसी दूसरे के साथ शेयर न करें और न ही किसी और के कपड़े, तौलिया का यूज करें.





