Viral

देश के नए सीडीएस बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि, हाथ में होगा तीनों सेनाओं का कंट्रोल

नई दिल्ली: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। वे वर्तमान सीडीएस अनिल चौहान की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है।

Khabar Monkey

देश के नए सीडीएस बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि, हाथ में होगा तीनों सेनाओं का कंट्रोल
देश के नए सीडीएस बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि, हाथ में होगा तीनों सेनाओं का कंट्रोल

वर्तमान में लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर सेवा दे रहे हैं। इससे पहले वे 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक थल सेना के उप-प्रमुख रहे थे, इसके अलावा मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।

Leave a Reply