HealthViral

क्या वाकई तरबूज में इंजेक्शन से डालते हैं रंग? FSSAI ने बताई सच्चाई

तरबूज गर्मियों का बेहतरीन फल है, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसे मामले आए जिसमें तरबूज खाने के बाद तबीयत खराब होना और यहां तक कि मौत का मामला भी सामने आया था. भले ही इसके पीछे की वजह जो भी रही हो, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जाने लगे जैसे तरबूज में इंजेक्शन से केमिकल वाला रंग डाला जाता है. फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की तरफ से इसके पीछे की सच्चाई बताई गई है.

क्या वाकई तरबूज में इंजेक्शन से डालते हैं रंग? FSSAI ने बताई सच्चाई
क्या वाकई तरबूज में इंजेक्शन से डालते हैं रंग? FSSAI ने बताई सच्चाई

आपको कई इंफ्लुएंसर ये भी बताते दिख जाएंगे कि तरबूज को पानी में डालने से अगर पानी का रंग लाल हो जाता है तो इसका मतलब है उसमें इंजेक्शन से सिंथेटिक कलर डाला गया है. ऐसे ही मिथक के चलते लोग डर की वजह से तरबूज भी खाना बंद कर देते हैं. आप भी अगर इन बातों पर भरोसा करते हैं तो जान लेते हैं कि FSSAI का इस बारे में क्या कहना है.

तरबूज में इंजेक्शन से रंग डालना

अक्सर आपने सोशल मीडिया पर या अपने आसपास ये सुना होगा कि तरबूज को वाइब्रेंट रेड कलर देने के लिए उसमें डाई वाला लाल रंग वाला इंजेक्शन डाला जाता है. FSSAI के मुताबिक, ऐसा करना पॉसिबल नहीं है. दरअसल उनका कहना है कि जब आप तरबूज में इंजेक्शन से डाई वाला इंजेक्शन डालते हैं तो वो अंदर पूरी तरह से नहीं फैल सकता है. इससे उसमें वहीं पर डार्क रेड कलर के निशान या धब्बे बन जाएंगे जहां पर इंजेक्शन लगाया गया है.

खर्च ज्यादा होना भी है वजह

तरबूज के सीजन में इसकी पैदावार बहुत ज्यादा होती है और मार्केट में मांग भी रहती है. ऐसे में अगर आप तरबूज में इंजेक्शन से लाल रंग डालने की बात करते हैं तो ये लॉजिकली पॉसिबल नहीं है. दरअसल पहली बात कि इससे खर्च काफी बढ़ जाएगा. इतने बल्क में तरबूजों में इंजेक्शन लगाना भी पॉसिबल नहीं है. इससे लेबर भी ज्यादा लगानी पड़ेगी.

(Image: Pexels)

तरबूज सड़ना शुरू हो जाएगा

तरबूज में इंजेक्शन लगाने की बात इसलिए भी पूरी तरह से सही नहीं है, क्योंकि जब आप तरबूज में सुई लगाएंगे तो उसके साथ ही तरबूज में अंदर बैक्टीरिया चले जाएंगे. इस वजह से तरबूज जल्दी सड़ना शुरू हो जाता है. इसका स्वाद खराब हो सकता है. इस तरह से तरबूज में इंजेक्शन के जरिए रंग डालने का दावा बिल्कुल भी सही नहीं है.

View this post on Instagram

A post shared by FSSAI (@fssai_safefood)

Khabar Monkey

न्यूट्रिएंट्स का खजाना तरबूज

इस तरह से आप तरबूज को बिना डरे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं और इससे होने वाले फायदों को पा सकते हैं. के मुताबिक, तरबूज में तकरीबन 91 प्रतिशत तक पानी होता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, फ्लोराइड, विटामिन सी, फोलेट, समेत कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply