गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत में पहली Women’s Champions Trophy , लेकिन पाकिस्तान बाहर! सामने आई असली वजह​ | ‘कोई ले…’ की पुकार से पड़ा नाम! कृष्ण जन्म की कहानी से जुड़ा है मथुरा का कोयले घाट​ | Team India के 5 दिग्गजों पर मंडरा रहा बड़ा सवाल, 2026 में खत्म हो सकता है इनका ODI सफर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या रेप केस में भी चल रहा लूट मॉडल? मान सरकार पर BJP ने फोड़ा ‘ऑडियो बम’, झारखंड के मुद्दे पर राहुल-सोरेन पर भी हमला​

बीजेपी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का कहना है कि पंजाब में भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की पत्नी रेप एक मामले को खत्म करने के लिए बिचौलिए के माध्यम से 5 करोड़ की रिश्वत ले रहे हैं. उन्होंने एक ऑडियो सुनाया […]

बीजेपी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का कहना है कि पंजाब में भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की पत्नी रेप एक मामले को खत्म करने के लिए बिचौलिए के माध्यम से 5 करोड़ की रिश्वत ले रहे हैं. उन्होंने एक ऑडियो सुनाया और दावा किया कि मुख्यमंत्री के ऑफिस की चर्चा हुई है. दूसरे ऑडियो में अमाउंट की चर्चा हुई है. इसमें रेप का आरोपी गुरविंदर है. भंडारी ने कहा कि ऑडियो यह साबित कर रहा है कि इसमें मिडिल मैन सिंडिकेट चलाने की बात कर रहा है. तीसरे ऑडियो में पैसे कई लोगों में बटने की चर्चा हो रही है. इस मुद्दे के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार भी किया है. आइए जानते हैं कि बीजेपी प्रवक्ता ने किस मुद्दे पर क्या कहा.

बीजेपी प्रवक्ता ने पंजाब के मामले को लेकर सवाल किया, क्या पंजाब के सीएम और उनकी पत्नी सिंडिकेट चला रहे हैं, जहां पैसे लेकर रेप केस के मामलों में राहत दिलाई जा रही है. 13 मई 2026 को आरोपी गिरफ्तार होता है और 10 जुलाई को वह छूट जाता है. ऐसे मामले में बेल कैसे मिल जाती है. नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने 21 अगस्त 2026 को पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और डीजीपी को रेप मामले में 5 करोड़ रुपये को लेकर चिठ्ठी लिखी है.

‘केजरीवाल के लूट मॉडल में रेप मामले में भी पैसे लिए जा रहे?’

भंडारी ने सवाल किया, क्या पंजाब के अंदर अरविंद केजरीवाल के लूट मॉडल में रेप मामले में भी पैसे लिए जा रहे हैं. 30 मई को क्या पंजाब के सीएम की पत्नी के साथ बिचौलिए की मुलाकात हुई है? वहीं, राहुल गांधी और हेमंत सोरन की तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में स्टूडेंट ने प्रोटेस्ट किया. दागी TDPL जिसे परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी थी उसने टेंडर दिया. उसने कोई बिड नहीं किया और पूरा कैश में ट्रांजेक्शन हुआ. पीकर टेक्नोलॉजी की ओर से भी यह बयान दिया गया है.

‘पाकिस्तान और कांग्रेस की नींद हराम हो गई’

उन्होंने सवाल किया, आखिर कैश में ट्रांजेक्शन क्यों किया गया? यह जांच CID द्वारा की गई. क्या इसमें झारखंड का कोई मंत्री शामिल है? इससे यह साबित होता है कि किस तरह से राहुल गांधी और हेमंत सोरन देश के छात्रों के साथ अन्याय करते हैं. राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ की नियुक्ति पर कांग्रेस नेता के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हमारी फोर्सेज के प्रति नफरत स्पष्ट दिखती है. जबसे हमारे जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारा है, पाकिस्तान और कांग्रेस की नींद हराम हो गई है. वहीं, एसआईआर में राघव चड्ढा का नाम कटने पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मान जान चुके हैं कि पंजाब में उनकी जमीन खिसक चुकी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY