गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Rohit Sharma के भविष्य पर आज बड़ा फैसला? BCCI Meeting में 2027 World Cup को लेकर होगी अहम चर्चा…​ | एसबीआई लाइफ का जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय स्थानांतरित, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर पहुंच​ | Team India के भविष्य की बनेगी नई रणनीति, ये 5 बड़े और दिग्ग्ज चेहरे तय करेंगे आगे का रोडमैप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

स्लीपर बस में रेपकांड के बाद एक्शन… गौतम बुद्ध नगर में 9 प्राइवेट बसें की गईं सीज​

Greater Noida News: दिल्ली में बस के अंदर नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने भी नि सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. दिल्ली की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नोएडा में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप सघन जांच […]

Greater Noida News: दिल्ली में बस के अंदर नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने भी नि सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. दिल्ली की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नोएडा में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप सघन जांच का अभियान चलाया. नियमों के अनदेखी और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के मामले में विश्वनाथ ट्रेवल की बस समेत कुल 9 निजी बसों को सीज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बीते 4 अगस्त को विश्वनाथ ट्रेवल की बस में नाबालिग छात्रा के साथ हुई हैवानियत के बाद निजी बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे. इसके बाद नोएडा में शुरू हुई जांच के दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों की गंभीर खामियां सामने आईं. कार्रवाई की जद में आई बसों की खिड़कियों पर गहरे रंग के परदे लगे हुए थे.

बसों को जब्त कर मोरना डिपो में खड़ा किया

कई बसों में अवैध तरीके से शीशे से बंद प्राइवेट केबिन बनाए गए थे. जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ बसों में सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन बटन जैसी जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं तक मौजूद नहीं थी. परिवहन विभाग ने सेक्टर 44 स्थित छालेरा से इन बसों को जब्त कर मोरना डिपो में खड़ा कर दिया है. गौतम बुद्ध नगर जिले में करीब 696 निजी बसें पंजीकृत हैं, जिनका संचालन करीब 90 अलगअलग ऑपरेटर द्वारा किया जाता है. इनमें बड़ी संख्या में बसें बोटैनिकल गार्डन से संचालित होती हैं.

इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर महामाया फ्लाईओवर सेक्टर 52 सेक्टर 76 मॉडल टाउन छिजारसी एडवांट और जीरो पॉइंट जैसे स्थानों पर भी बसें सड़क किनारे रुक कर सवारियां भरती हैं. इस तरह सड़क पर अचानक बसों के रुकने से हादसे का खतरा बढ़ता है. हाईवे व एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित होता है. प्रशासन अब ऐसे स्थान पर भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी में है.

पुलिस ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को दिये ये सख्त निर्देश

कार्रवाई के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों के साथ बैठक करके बस संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कार्रवाई के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को सख्त निर्देश दिए हैं कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

जो भी बस चालक या संचालन करने वाली कंपनी मानकों के अनदेखी करेगी, उनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक अभय सिंह ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद नोएडा में लगातार इन निजी बसों पर लगाम काशी जा रही है. किसी भी स्थिति पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY