CBI Director: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के नए डायरेक्टर को लेकर आज ( 12 अप्रैल 2026) को महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में हाई लेवल सलेक्शन कमेटी नए CBI डायरेक्टर के नाम पर मुहर लगा सकती है. बता दें कि इस 3 सदस्यीय कमेटी में पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल हैं. मौजूदा CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई 2026 को समाप्त हो रहा है.
Khabar Monkey

प्रधानमंत्री निवास पहुंचे CJI और राहुल गांधी
नए CBI डायरेक्टर के चुनाव को लेकर 7 लोक कल्याण मार्ग में पीएम मोदी, CJI सूर्यकांत और नेता विपक्ष की मीटिंग जल्द शुरू होनी है. इसके लिए CJI और राहुल गांधी प्रधानमंत्री निवास पहुंच गए है. बता दें कि नए CBI डायरेक्टर की रेस में कई सीनियर IPS ऑफिसर्स के नाम सामने आए हैं. इनमें 1990 बैच के हरियाणा कैडर के IPS शत्रुजीत सिंह कपूर सबसे आगे बताए जा रहे हैं. वर्तमान में वह ITBP के डायरेक्टर जनरल हैं और हरियाणा के DGP भी रह चुके हैं.
ये नाम भी आगे
भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के चीफ पराग जैन का नाम भी नए CBI डायरेक्टर के प्रमुख दावेदारों में से एक माना जा रहा है. उनके पास इंटेलिजेंस और डिफेंस मामलों का अच्छा-खासा अनुभव है. उनके अलावा NIA चीफ सदानंद दाते, 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर अजय कुमार शर्मा और 1993 बैच के केरल कैडर योगेश गुप्ता का नाम भी दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगे है.
कैसे होता है चयन?
बता दें कि अगर चयन समिति किसी के नाम पर सहमत नहीं होती है, तो मौजूदा डायरेक्टर प्रवीण सूद को विस्तार मिल सकता है. हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम है. प्रवीण सूद को पिछले साल भी विस्तार मिल चुका है. नियमों के मुताबिक, गृह मंत्रालय और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) योग्यता और वरिष्ठता के हिसाब से ऑफिसर्स का पैनल तैयार करते हैं. इस पद के लिए आमतौर पर सीनियर बैच के ऑफिसर्स को प्राथमिकता मिलती है. CBI डायरेक्टर का कार्यकाल वैसे तो 2 साल के लिए होता है, लेकिन इसे चरणबद्ध तरीके से लगभग 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है.





