चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के बाकी मैचों के लिए घायल रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील हैडली नोरोन्हा को जोड़ने का फैसला किया है। 24 साल के नोरोन्हा ने महाराजा ट्रॉफी में 2025 खिताब जीतने वाली मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। नोरोन्हा के चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने का फिलहाल अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

क्रिकबज को चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन मैकनील हैडली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से हरी झंड़ी का इंतजार है। इसके बाद इसका ऐलान हो जाएगा। नोरोन्हा ने 13 मैचों में 148.82 के स्ट्राइक-रेट से 253 रन बनाए। इसमें इस सीजन के 19 छक्के भी शामिल हैं। नोरोन्हा ने इस टूर्नामेंट में ऑफ स्पिन से भी अच्छा प्रदर्शन किया।
नोरोन्हा का गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन
नोरोन्हा ने 7.44 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए। इसमें उनका बेस्ट 25 रन देकर 2 विकेट रहा, जो उन्होंने हुबली टाइगर्स के खिलाफ फाइनल में हासिल किया। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम में भी चुना गया था और उन्होंने तीन मैचों में हिस्सा लिया। नोरोन्हा को 28 साल के घोष की जगह मौका मिला है, जिन्हें 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू मैच पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
Khabar Monkey
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चोट परेशानी का सबब
सीजन के दूसरे हाफ में शानदार वापसी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चोट परेशानी का सबब है। खलील अहमद और आयुष म्हात्रे पहले चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को लिया, लेकिन अभी तक खलील अहमद के रिप्लेसमेंट नहीं लिया है।





