RCB in IPL 2026 Playoff: धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला खेला गया। आरसीबी इस मैच में PBKS को 23 रनों से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS के सामने 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना सकी। इस हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच को 23 रन से अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली ने RCB की पारी संभाली
धर्मशाला में आरसीबी को तीसरे ओवर के दौरान 21 रन में जैकब बैथल के रूप में पहला झटका लगा। बैथल को 11 रन पर हरप्रीत बरार ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पाडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 10वें ओवर में पाडिक्कल 45 रन पर हरप्रीत बरार का शिकार बने।
विराट कोहली ने बनाए 58 रन
पाडिक्कल के बाद विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 60 रन की पार्टनशिप की। फिर विराट कोहली 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेलकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। कोहली की इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
वेंकटेश अय्यर ने खेली 73 रन की विस्फोटक पारी
विराट कोहली के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। उन्होंने चौथे विकेट के लिए टिम डेविड के साथ मिलकर सिर्फ 30 गेंदों में 65 रन की अहम साझेदारी की। वेंकटेश ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 73 रन की नाबाद पारी खेली। महज 40 गेंदों में बनाए गए इतने रनों के लिए वेंकटेश ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, टिम डेविड ने 12 गेंदों में 233 के स्ट्राइक रेट के साथ 28 रन बनाए।
Khabar Monkey
आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। यही कारण रहा कि आरसीबी मुकाबले में 200+ स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। लॉकी फर्ग्युसन और युजवेंद्र चहल ने 14-14 की इकोनॉमी से रन लुटाए। वहीं, अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 10 की इकोनॉमी से रन दिए। यदि विकेट की बात करें तो हरप्रीत बरार ने 2 और अर्शदीप सिंह व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।
खबर में अपडेट किया जा रहा है…





