Viral

कोल्ड ड्रिंक की बोलत में रखी थी तेजाब… पानी समझकर पी गया 6 साल का मासूम; हालत गंभीर

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे ने पानी समझकर तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. बच्चे को आनन-फानन में जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घटना जिले के थाना रोरावर क्षेत्र के मामूद नगर की है.

Khabar Monkey

कोल्ड ड्रिंक की बोलत में रखी थी तेजाब… पानी समझकर पी गया 6 साल का मासूम; हालत गंभीर
कोल्ड ड्रिंक की बोलत में रखी थी तेजाब… पानी समझकर पी गया 6 साल का मासूम; हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक मामूद नगर निवासी रूबी ने घर में खाना बनाया था. परिवार के साथ उनके 6 वर्षीय बेटे अरान ने भी खाना खाया. खाना खाने के बाद बच्चे को प्यास लगी और उसने घर के अंदर रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतल को पानी समझकर पी गया. उस कोल्ड ड्रिंक की बोलत में तेजाब भरा हुआ था. जैसे ही तेजाब उसके गले में गया, उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह दर्द से चिल्लाने लगा.

बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. बच्चे की मां रूबी ने बताया कि घर में किसी काम के लिए तेजाब रखा हुआ था, जिसे कोल्ड ड्रिंक की बोतल में भरकर रख दिया गया था. बच्चे को यह समझ नहीं आया कि बोतल में पानी नहीं बल्कि तेजाब है.

क्या कहते हैं डाॅक्टर?

जिला मलखान सिंह अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर वैभव जैन ने बताया कि बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. शुरुआती इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी एंडोस्कोपी की जाएगी. उन्होंने बताया कि अभी बच्चे की हालत स्थिर है, लेकिन तेजाब पीने के बाद अंदरूनी सूजन बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे हालत और गंभीर हो सकती है.

कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में न रखें ज्वलनशील पदार्थ

डॉक्टर वैभव जैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एसिड और अन्य ज्वलनशील पदार्थ कभी भी पानी या कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में नहीं रखने चाहिए. छोटे बच्चे बोतल देखकर उसे पानी या सॉफ्ट ड्रिंक समझ लेते हैं और अनजाने में ऐसे हादसे हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि तेजाब जैसी खतरनाक चीजों को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर और सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply