शमिता शेट्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है, जो उनकी उम्र और निजी जिंदगी को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे थे। 47 साल की उम्र में शादी नहीं करने पर सवाल उठाने वालों पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर।

शमिता ने साफ कहा कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीती हैं, समाज की उम्मीदों के अनुसार नहीं। शमिता ने एक यूजर की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उसका कमेंट पोस्ट किया। जिसके साथ उन्होंने अपना जवाब भी लिखा।
यूजर ने लिखा था कि उम्र के साथ उनकी पहले जैसी बात नहीं रही। इस पर जवाब देते हुए शमिता ने कहा कि समय के साथ बदलाव आना स्वाभाविक है और शारीरिक रूप बदलना जिंदगी का हिस्सा है।
शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया, जिन्होंने उनकी उम्र और शादी को लेकर टिप्पणियां की थीं।
एक कमेंट में लिखा था, “आपकी उम्र हो गई है, पहले वाली बात नहीं रही।” इस पर शमिता ने जवाब दिया, “हां, मैं अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं, यही जीवन का स्वाभाविक नियम है। कुछ भी हमेशा एक जैसा नहीं रहता, जिसमें शारीरिक रूप भी शामिल है। लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं स्वस्थ, फिट और खुश हूं, और मेरे पास जो कुछ भी है उसके लिए मैं आभारी हूं… मेरे लिए यही सबसे जरूरी है।”
एक अन्य कमेंट में कहा गया, “अगर आपने समय पर शादी कर ली होती तो आपके बच्चे आज बड़े हो गए होते।” इस पर शमिता ने तीखा जवाब देते हुए लिखा, “तो? आपने जो बात कही वो तो बिल्कुल स्पष्ट है… फिर? आपने खुद शादी करके क्या हासिल कर लिया है भाई? और सबसे जरूरी बात, आप हम सिंगल महिलाओं को फॉलो क्यों करते हैं और हमें उम्र को लेकर शर्मिंदा क्यों करते हैं? ये आपकी पितृसत्तात्मक, पुराने और पुरुष-प्रधान सोच को दिखाता है। प्लीज़ मुझे एक एहसान करें और मुझे तुरंत अनफॉलो कर दें!”
वर्क फ्रंट की बात करें तो ने साल 2000 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘जहर’, ‘फरेब’ और ‘कैश’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। कुछ समय फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में काम किया और फिर रियलिटी शोज के जरिए वापसी की, जिनमें ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी 9’, ‘बिग बॉस ओटीटी’ और ‘बिग बॉस 15’ शामिल हैं।
Khabar Monkey
बिग बॉस शो के दौरान उनकी मुलाकात राकेश बापट के साथ हुई थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े और इनका रिश्ता शुरू हुआ। फैंस को उम्मीद थी कि शमिता शादी के बंधन में बंधेंगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ और दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया।





