CrimeViral

Rajsamand Latest News : रातभर होती रही उल्टियां, सुबह कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश! कुंभलगढ़ में सनसनी

कुंभलगढ़ : Rajsamand Latest News : केलवाड़ा के समीपवर्ती ग्राम पंचायत गवार के राजस्व गांव आरेट में बुधवार को किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ सेवन की आशंका जताई जा रही है।

Khabar Monkey

Rajsamand Latest News : रातभर होती रही उल्टियां, सुबह कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश! कुंभलगढ़ में सनसनी
Rajsamand Latest News : रातभर होती रही उल्टियां, सुबह कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश! कुंभलगढ़ में सनसनी

Kumbhalgarh couple death case : थानाधिकारी मनमंथसिंह ने बताया कि परावल निवासी कुलदीपसिंह (35) पुत्र निर्भयसिंह चूंडावत और उनकी पत्नी रेखाकुंवर (32) के शव किराए के मकान में मिले। कुलदीपसिंह पिछले पांच-छह वर्षों से कुंभलगढ़ क्षेत्र स्थित कुंभाबाग होटल में कुक का कार्य कर रहे थे और पिछले दो सालों से पत्नी के साथ आरेट गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को हीरालाल देवपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केलवाड़ा पहुँचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने घटनास्थल से खाद्य सामग्री और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। एफएसएल टीम ने आटा, दाल और भोजन के सैंपल भी जांच के लिए लिए हैं। दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शिवराजसिंह (14) नाथद्वारा के परावल में चाचा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा भव्यराजसिंह ( 11 ) सिरोही के पास परलाई में नाना के यहां रह रहा है। परिजनों के अनुसार रेखाकुंवर कुछ समय पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई थी। सिर में चोट लगने के बाद उसके तीन-चार ऑपरेशन भी हुए थे, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी हुई थीं। Kumbhalgarh couple death case

सुबह नहीं हुई हलचल तो हुआ खुलासा

Kelwara husband wife suspicious death : मकान मालिक पदमसिंह उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने मंगलवार देर रात रेखाकुंवर को उल्टियां करते देखा था, लेकिन सामान्य तबीयत खराब समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बुधवार सुबह काफी देर तक नीचे कोई हलचल नहीं होने पर उन्हें शक हुआ। नीचे जाकर देखा तो कुलदीपसिंह खाट पर बेसुध पड़े थे। पड़ोसी राजूसिंह को बुलाने पर पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। Kumbhalgarh latest crime news

<p>The post first appeared on .</p>

Leave a Reply