HealthViral

‘कॉकटेल 2’ में कृति की फिटनेस का ट्रेनर ने बताया सीक्रेट, करती थीं इन्क्लाइन वॉकिंग

‘कॉकटेल 2’ में कृति की फिटनेस का ट्रेनर ने बताया सीक्रेट, करती थीं इन्क्लाइन वॉकिंग

कृति सेनन के ट्रेनर करण साहनी ने ‘कॉकटेल 2’के लिए एक्ट्रेस की फिटनेस जर्नी को शेयर किया है और बताया है कि कैसे उनका गोल सिर्फ फिट बॉडी पाना नहीं था बल्कि फिल्म में रोल के मुताबिक बॉडी को ढालना था. एक्ट्रेस फिल्म के सीन में काफी स्लिम और टोन्ड नजर आई हैं. इसके लिए उन्होंने हर दिन मेहनत की. प्रोटीन रिच डाइट के साथ ही वर्कआउट तो किया है और इन्कलाइन वॉक के बारे में भी बताया है.

‘कॉकटेल 2’ में कृति की फिटनेस का ट्रेनर ने बताया सीक्रेट, करती थीं इन्क्लाइन वॉकिंग
‘कॉकटेल 2’ में कृति की फिटनेस का ट्रेनर ने बताया सीक्रेट, करती थीं इन्क्लाइन वॉकिंग

फिटनेस ट्रेनर करण साहनी कहते हैं कि कॉकटेल 2 में कृति सेनन एली के रोल में फिट होने के लिए हर दिन मेहनत की. ये सिर्फ फिजिकल स्ट्रेंथ की बात नहीं थी बल्कि मेंटली भी खुद को उन्होंने तैयार किया. यहां तक कि मन न हो तब भी वर्कआउट करना. चलिए जान लेते हैं कि कैसे पाई कृति सेनन ने कमाल की फिटनेस.

रोल के लिए चाहिए थी ऐसी फिट बॉडी

कॉकटेल 2 में रोल के लिए कृति सेनने को बेहद स्लिम और टोन्ड बॉडी चाहिए थी कि एब्स भी कैमरे में साफ दिखें, लेकिन इसी के साथ ये भी जरूरी था कि चेहरा बहुत ज्यादा पतला न दिखाई दे और फेस की चमक बनी रहे. दरअसल अक्सर ज्यादा वेट लॉस में चेहरे की चमक खो जाती है या और चेहरा बहुत पतला दिखने लगता है.

करती थीं ये वर्कआउट

कृति सेनन ने परफेक्ट फिट और टोन्ड बॉडी पाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की. ये फैट बर्न के साथ ही मसल्स को मजबूत करने के लिए जरूरी होता है. इसके अलावा इससे मेंटल हेल्थ भी सुधरती है. एक्ट्रेस अपने मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए वो जोन 2 कार्डियों करती थीं ताकि शरीर में थकान न हो. जो टू कार्डियों में कम इंटेंसिटी के साथ एरोबिक एक्सरसाइज की जाती हैं. इससे धीरे-धीरे फैट भी बर्न होता है और आप बहुत तेजी से थकते भी नहीं हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

करती थीं इन्क्लाइन वॉकिंग

कृति सेनन को इस फिटनेस गोल को कंप्लीट करने के लिए इन्क्लाइन वॉकिंग से भी काफी हेल्प मिली. इन्क्लाइन वॉकिंग का मतलब होता है ढलान पर चलना. इससे मसल्स को बिना कोई नुकसान पहुंचाए या प्रेशर दिए धीरे-धीरे लगातार फैट बर्न होता है. एक्ट्रेस ने इसका वीडियो भी शेयर किया है.

View this post on Instagram

A post shared by Karan Sawhney (@karansawhney11)

Khabar Monkey

सही पोषण सबसे जरूरी

कृति सेनन ने अपने फिटनेस गोल को कंप्लीट करने के लिए वर्कआउट, वॉकिंग के अलावा एक सही पोषण से भरपूर को फॉलो किया जिसमें प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व शामिल होते थे ताकि वो फिट भी हो सकें और चेहरे का फैट भी कम न हो ताकि एक नेचुरल लुक मिले.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply