Venus Transit In Cancer: शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य और भावनाओं का कारक माना जाता है। जब शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं तब सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ता है। दो दिन बाद शुक्र का गोचर होने जा रहा है। 8 जून को शाम 5 बजकर 42 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का योग अत्यंत ही शुभ माना जा रहा है। दरअसल, कर्क राशि में पहले गुरु विराजमान हैं और शुक्र के प्रवेश करते ही इन दोनों ग्रहों की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि जब धन के देवता शुक्र और ज्ञान के देवता गुरु एक ही राशि में मिलते हैं इस बेहद शुभ और दुर्लभ राजयोग का निर्माण होता है। शुक्र के इस गोचर इन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

गजलक्ष्मी राजयोग का इस राशि को मिलेगा सबसे अधिक लाभ
कर्क राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस योग का सबसे अधिक लाभ सिंह राशि वालों को मिलेगा। इन्हें अपने हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। वहीं यह समय निवेश के लिए सबसे उत्तम रहेगा। निवेश से जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। कारोबार में भी वृद्धि मिलेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी घर धन-दौलत से भर जाएगा।
शुक्र गोचर चमकाएगा इन राशियों का भाग्य
-
कर्क राशि: शुक्र गोचर कर्क राशि वालों के लिए अत्यंत ही फायदेमंद रहेगा। इनके व्यक्तित्व में आकर्षक बदलाव देखने को मिलेगा। समाज में भी मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे। अधिकारी लोग आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। प्रमोशन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी, रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होगा। सिंगल लोगों की खास से मुलाकात हो सकती है।
-
कन्या राशि: शुक्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नया वाहन या मकान खरीदने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा मिलेगा।
Khabar Monkey
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
–












