DharamViral

6 जून की रात बनेगा शनि-चंद्रमा के बीच द्विद्वादश योग, 3 राशियां आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क

6 जून की रात बनेगा शनि-चंद्रमा के बीच द्विद्वादश योग, 3 राशियां आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क

Dwidwadash Yog: शनि और चंद्रमा को ज्योतिष में एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है। ये दोनों ग्रह 6 जून की रात में द्विद्वादश योग बनाएंगे। आपको बता दें कि चंद्रमा 6 जून को शाम 7 बजकर 5 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे और मीन में बैठे शनि के साथ द्विद्वादश योग बनाएंगे। यह योग 6 जून की रात को प्रभावी हो जाएगा। दो शत्रु ग्रहों के बीच बना ये योग 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज हम आपको आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

6 जून की रात बनेगा शनि-चंद्रमा के बीच द्विद्वादश योग, 3 राशियां आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क
6 जून की रात बनेगा शनि-चंद्रमा के बीच द्विद्वादश योग, 3 राशियां आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क

कर्क राशि 

द्विद्वादश योग में आपके राशि के स्वामी चंद्रमा आपके अष्टम भाव में होंगे। इस भाव में चंद्रमा की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती। कर्क राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। किसी भी तरह का लेन-देन करने से पहले किसी विश्वासपात्र को आस पास रखें। इस दौरान उधार दिया धन फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में लोगों के साथ मनमुटाव के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। उपाय के तौर पर आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

कन्या राशि 

आपके लिए भी द्विद्वादश योग चुनौतीपूर्ण रह सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना इस राशि के लोग कर सकते हैं। इस दौरान आपको निवेश करने से बचना होगा। खासकर 10 जून तक किसी भी जगह पैसा इन्वेस्ट करने से बचें। उधार लिया था तो लेनदार आपको तंग कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को यात्राओं के दौरान कीमती सामान का ध्यान रखना चाहिए, चोरी होने की आशंका है। उपाय के तौर पर गणेश जी की आराधना करें। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर लापरहवाही बरतने से बचना होगा। फिजूलखर्च बढ़ सकते हैं, सही बजट बनाकर चलेंगे तो आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा लगाने से भी आपको बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं काम को बोझ अचानक से बढ़ सकता है। सामाजिक स्तर पर वाणी का इस्तेमाल सोच समझकर करें। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply