EntertainmentViral

कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले ईश्वर की शरण में कृति सेनन, तिरुमाला मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस, लिया आशीर्वाद

कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले ईश्वर की शरण में कृति सेनन, तिरुमाला मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस, लिया आशीर्वाद

अभिनेत्री कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए अपनी बेताबी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की रिलीज से पहले बुधवार को एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ तिरुमाला मंदिर गईं और ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से पहले वेंकटेश्वर बालाजी का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह मंदिर के बाहर नजर आ रही हैं।

कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले ईश्वर की शरण में कृति सेनन, तिरुमाला मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस, लिया आशीर्वाद
कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले ईश्वर की शरण में कृति सेनन, तिरुमाला मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस, लिया आशीर्वाद

तिरुमाला मंदिर पहुंचीं कृति सेनन

कृति सेनन बुधवार को अपने पूरे परिवार के साथ आंध्रप्रदेश के प्रतिष्ठित तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने  परिवार ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और कुछ शांतिपूर्ण पल बिताए। एक्ट्रेस ने मंदिर के सभी रीति-रिवाजों का पालन करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया। एक्ट्रेस जैसे ही बाहर आईं, फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने को उमड़ पड़े। इस दौरान कृति ने सफेद सूट पहन रखा था, जिसमें वह सिंपल और प्यारी लग रही थीं।

कब रिलीज होगी कॉकटेल 2?

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें वह अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग्स में उनके कैरेक्टर की झलक देखने को मिल चुकी है। फिल्म में कृति सेनन के अलावा शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं। मंगलवार को ही फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर जारी किया था। ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Khabar Monkey

नए स्टार और पुरानी यादें

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि नई स्टार कास्ट के साथ होमी अदजानिया ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। फिल्म के पहले भाग की बात करें तो ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में थे। वहीं कॉकेटल 2 की बात करें तो दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply