बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देर रात्रि लगभग 2:30 बजे, सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक ट्रेलर से पीछे चल रही इनोवा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा सवार 7 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।
Khabar Monkey

तीनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर KGMU, लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।





