25 मई को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को इंडियन सिनेमा में शानदार योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने रिसीव किया। इस मौके पर उनकी बेटी अहाना देओल भी मौजूद थी और काफी भावुक दिखाईं दी थी। अब धर्मेंद्र की दूसरी बेटी इशा देओल ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के जरिए साझा की और एक इमोशनल पोस्ट लिखा। इसमें इशा ने धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा, ‘काश वह आज यहां होते।’

–
इवेंट से मिसिंग रही बाकी फैमिली
25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इस दौरान हेमा मालिनी और उनकी बेटी अहाना इस इवेंट में शामिल हुईं थी। इस दौरान उनकी बाकी फैमिली को यहां मिसिंग पाया गया। हालांकि, फैंस सनी देओल और बॉबी देओल को यहां पहुंचने की उम्मीद लगा रहे थे। एचटी से बातचीत में हेमा मालिनी ने बताया, ‘यह मेरे लिए बेहद भावुक पल है। अहाना मेरे साथ है, जबकि ईशा भी आना चाहती थीं, लेकिन यहां नहीं आ सकीं। पूरा परिवार इस खुशी में शामिल है। सनी, बॉबी सभी को इस सम्मान की जानकारी है और यह हम सबके लिए गर्व और खुशी का बहुत बड़ा मौका है।
बेटी इशा देओल का भावुक पोस्ट
अब इशा देओल ने एक पोस्ट में अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, ‘यह गर्व और भावनाओं से भरा एक ऐसा पल है। काश आज वो हमारे बीच मौजूद होते, अपनी पसंदीदा सफेद शर्ट और नीले सूट में, हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लगते हुए, एक छोटे बच्चे जैसी उत्सुकता के साथ यह प्रतिष्ठित सम्मान लेने जाते।’
‘कल जब मेरी मां ने हमारे परिवार की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया, तो सबसे छोटी अहाना ने हम छहों भाई-बहनों की तरफ से मंच पर खड़े होकर अपने आंसू और तालियों के जरिए पापा को सम्मान दिया।’
अपने पापा के लिए इशा ने आगे कहा- वो शख्स जिसे हम बेहद प्यार करते हैं, जिसे हम हर पल याद करते हैं और जिस पर हमें हमेशा गर्व रहेगा। हमारे पापा, जो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।
–
Khabar Monkey
साल 2012 में मिल चुका था पद्म भूषण
एक्ट्रेस ने इसके साथ हेमा मालिनी की वह पुरस्कार लेते हुए तस्वीरें भी साझा की। साल 2025, नवंबर में धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बॉलीवुड में उन्हें ही-मैन के नाम से जाना जाता था। करीब 300 फिल्मों में नजर आए धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा पर अपनी एक कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है। बता दें कि इससे पहले धर्मेंद्र को साल 2012 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।





