SportsViral

IPL 2026 Points Table: दिल्ली बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर और बॉलर

IPL 2026 Points Table: 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ। दिल्ली के घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में केकेआर ने आसानी के साथ अक्षर पटेल की टीम को 8 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में अब 8वें से 7वें स्थान पर आ गई। केकेआर ने इस मैच में जीत हासिल करके दो अंक हासिल किए और अब इस टीम के कुल 9 अंक हो गए हैं। इस हार के बाद दिल्ली के अब 8 अंक ही हैं।

IPL 2026 Points Table: दिल्ली बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर और बॉलर
IPL 2026 Points Table: दिल्ली बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर और बॉलर

दिल्ली और कोलकाता मैच के बाद ऑरेंज कैप की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और हेनरिक क्लासेन के पास अब भी ये कैप मौजूद है। अभिषेक शर्मा इस रेस में दूसरे जबकि केएल राहुल तीसरे नंबर पर हैं। चौथे स्थान पर इस रेस में इशान किशन जबकि 5वें स्थान पर वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। इसके अलावा पर्पल कैप भी अभी आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास ही है जिन्होंने 17 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

Khabar Monkey

दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद अंकतालिका

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 14 0.737
पंजाब किंग्स 10 6 3 13 0.571
आरसीबी 10 6 4 12 1.234
राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 12 0.51
गुजरात टाइटंस 10 6 4 12 -0.147
सीएसके 10 5 5 10 0.151
केकेआर 10 4 5 9 -0.169
दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 8 -1.154
मुंबई इंडियंस 10 3 7 6 -0.649
लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 7 6 -0.934

दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद टॉप-5 बल्लेबाज व गेंदबाज

प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 11 11 494 54.89 157.32 36 23
अभिषेक शर्मा 11 11 475 47.5 210.18 43 36
केएल राहुल 10 10 445 49.44 180.89 44 24
इशान किशन 11 11 409 37.18 186.76 41 22
वैभव सूर्यवंशी 10 10 404 40.4 237.65 35 37
प्लेयर मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार 10 39 234 17 17.53 298 0 0
अंशुल कंबोज 10 35.4 214 17 18.71 318 0 0
प्रिंस यादव 10 37 222 16 18.69 299 0 0
कगिसो रबाडा 10 39 234 16 22.5 360 0 0
ईशान मलिंगा 11 38.2 230 16 22.63 362 1 0

सहवाग के नाम है प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; 5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले थे पहले भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड आईपीएल में भी शानदार रहा था। सहवाग ने आईपीएल में ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जो कई वर्षों तक उनके नाम रहे। उन्होंने इस लीग में खेले 104 मैचों में 2 शतक लगाए थे। 

Leave a Reply