Amazon Job Viral Video : टेक, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े इंस्टाग्राम क्रिएटर शैलेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहे हैं। उनकी सफलता की कहानी न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि एक पिता के संघर्ष और बेटे के सपनों की खूबसूरत मिसाल भी है।

हाल ही में शैलेंद्र को अमेजन में SDE-2 (Software Development Engineer) की नौकरी मिली है। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने पिता के साथ एक खास तरीके से साझा किया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
पिता के संघर्ष और बेटे के सपनों की खूबसूरत मिसाल
शैलेंद्र ने अपने वीडियो में बताया कि वह अपने परिवार के पहले इंजीनियर हैं। उनका परिवार एक साधारण किसान पृष्ठभूमि से आता है, जहां आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।
शैलेंद्र के अनुसार, उनके पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए कई तरह की नौकरियां कीं और हर मुश्किल का सामना किया। इस संघर्ष का नतीजा आज सामने है, जब शैलेंद्र को अमेजन जैसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिला है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने बेटे की मेहनत और पिता के त्याग को सलाम किया
सबसे खास बात यह रही कि शैलेंद्र ने अपनी नौकरी की खबर पिता को पहले नहीं बताई थी। वह बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे और अचानक उन्हें ऑफर लेटर देकर सरप्राइज दिया। जैसे ही पिता ने यह लेटर पढ़ा, उनकी आंखें नम हो गईं और वह भावुक हो उठे।
यह पल न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पर वीडियो देखने वाले लोगों के लिए भी बेहद भावनात्मक बन गया। यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं- कोई इसे देखकर रोने की बात कह रहा है तो कोई शैलेंद्र की मेहनत और पिता के त्याग को सलाम कर रहा है।





