बुधवार, 29 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
पहले गर्लफ्रेंड पर दागीं तीन गोलियां, फिर खुद को मारी गोली… मेरठ में प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल!​ | Gluten Free Diet Trend: ग्लूटेन कैसे शरीर को पहुंचाता है नुकसान, ये लोग रहे अलर्ट, एक्सपर्ट ने बताया​ | ओलंपिक 2028 खेलने के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, बुमराह, मयंक और प्रिंस के साथ इन खिलाड़ियों को मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कासगंज के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव​

Kasganj News: उत्तर प्रदेश में कासगंज के सिढ़पुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला, […]

Kasganj News: उत्तर प्रदेश में कासगंज के सिढ़पुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान अनन्या मिश्रा, पुत्री निर्दोष मिश्रा, निवासी गांव सैदपुर, थाना अमांपुर, जनपद कासगंज के रूप में हुई है. वह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिढ़पुरा में कक्षा 10 की छात्रा थी और हॉस्टल के कमरा नंबर14 में अपनी तीन अन्य सहपाठियों के साथ रहती थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली.

छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव

जानकारी के अनुसार, छात्रा के कक्षा में अनुपस्थित रहने पर वार्डन उसकी तलाश में हॉस्टल के कमरे तक पहुंचे. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली. पुलिस ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.

घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए. परिवार का रोरोकर बुरा हाल है. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. छात्रा की मौत का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY