गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​ | Goldy Brar Most Wanted: कनाडा का मोस्ट वांटेड नंबर-1 बना गोल्डी बराड़! गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम, FBI 10 लाख डॉलर का रिवॉर्ड देगी​ | कौन हैं BJP नेता ओंकार सिंह श्रीनेत? जिनके बेटे की मौत से गोरखपुर में मचा बवाल, जानें परिवार की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘कार्रवाई ऐसी होगी कि पीढ़ियां याद रखेंगी’, अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर बवाल, परिवार से मिलेंगे CM योगी​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी और अराजकता का पर्याय है… माफिया और गुंडे उसके अपने हैं. उन्होंने कहा कि एक मासूम […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी और अराजकता का पर्याय है… माफिया और गुंडे उसके अपने हैं. उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्चा पढ़ने आया था, लेकिन रोड शो के दौरान हुई अराजकता में उसकी जान चली गई. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आज शाम वह पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जिसे उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘उस 1213 साल के मासूम की गलती क्या थी? जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, उसी तरह ये गुंडेमाफिया कभी सीधे नहीं हो सकते.’ उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले लोगों को ढूंढकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. सीएम योगी ने कहा कि सड़कें अराजकता पैदा करने के लिए नहीं बनाई गई हैं.

सपा ने जनता को दगा दिया, शोषण किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में वन माफिया और खनन माफिया सक्रिय थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा गुंडागर्दी और दंगों की पर्याय रही है. सपा ने जनता को धोखा दिया और उसका शोषण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गुंडागर्दी पर लगाम लगाई थी और अब एक बार फिर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर की घटना के बाद भी माफिया के संरक्षण में रहने वाले लोग मौन हैं और उनकी ओर से संवेदना का एक शब्द तक नहीं आया.

चलो अयोध्या से नामांकन कर लो, आमनेसामने हो जाए**

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा, ‘चलो नामांकन कर लो अयोध्या से, आमनेसामने कर ही लिया जाए… हिम्मत नहीं है… कमजोर व्यक्ति सामने से नहीं, पीछे से वार करते हैं.’ उन्होंने राम के नाम को लेकर भी विपक्ष पर तंज कसा. सीएम योगी ने कहा, ‘भक्तों को राम अपने अच्छे दिनों में याद आते हैं और दुर्जनों के अंतिम समय में भी लोगों के मुंह से राम ही निकलता है, जैसे मारीच के मुंह से भी राम निकला था.’

ओवैसी पर भी टिप्पणी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैदराबाद से आए एक मौलाना का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों हैदराबाद के मौलाना मचल रहे हैं और ये सब उन्हीं के लोग हैं. उन्होंने कहा, ‘हैदराबाद को भाग्यलक्ष्मी पुरम की सौगात दे देंगे.’ इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा. योगी ने कहा कि जिन लोगों को अभी से गर्मी आ गई है और जो अराजकता पैदा करके जबरन जनता का वोट हासिल करना चाहते हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश की जनता बारबार खारिज कर रही है.

अखिलेश के रोड शो में कैसे हुई थी बच्चे की मौत?

बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में करीब 20 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था. इसी दौरान कूड़ाघाट इलाके में रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से 12 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई. वह चौरीचौरा क्षेत्र के राजधानी गांव का रहने वाला था. उसके पिता ओंकार सिंह स्थानीय BJP नेता बताए गए हैं. परिजनों का आरोप है कि जिस जेसीबी से रोड शो के दौरान फूल बरसाए जा रहे थे, उसी की टक्कर से बच्चे की जान गई.

हादसे के बाद परिजनों और BJP कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए गोरखपुरदेवरिया मार्ग पर प्रदर्शन किया था. अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ. अखिलेश यादव ने हादसे पर कहा था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और रोड शो के लिए प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे. वहीं, पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मामले में पांच सपा नेताओं समेत 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY