गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Emraan Hashmi की Awarapan 2 का Trailer हुआ रिलीज, फैंस ने की दमदार वापसी की तारीफ​ | नैनी से प्रतापगढ़ और फिर चित्रकूट… जानिए कहां और कैसे रखे गए अतीक-अशरफ के तीनों हत्यारे?​ | सोना लाओ, कमीशन पाओ! Gold Monetisation Scheme में ज्वैलर्स को मिलेगा 1% तक का डायरेक्ट इंसेंटिव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

करोड़ों की लागत से बनी नई सड़क एक महीने में ही धंसी, जेल रोड पर हुआ 12 फीट का गड्ढा​

रायबरेली के जेल रोड पर करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नई सड़क महज एक माह के भीतर धंस जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सड़क के बीचोंबीच लगभग 12 फीट का बड़ा गड्ढा हो जाने से राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. घटना के बाद […]

रायबरेली के जेल रोड पर करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नई सड़क महज एक माह के भीतर धंस जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सड़क के बीचोंबीच लगभग 12 फीट का बड़ा गड्ढा हो जाने से राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण कार्य हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था. लोगों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद इसमें दरारें दिखाई देने लगी थीं और अब बीच सड़क धंस जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है.

सड़क धंसने के बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंचा. इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया. हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने स्वयं सड़क पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की, ताकि वाहन चालक और राहगीर गड्ढे में गिरने से बच सकें.

जेल रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है, जहां दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है. ऐसे में सड़क धंसने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने तथा पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

क्षेत्रवासियों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि नई सड़क एक माह भी नहीं टिक पा रही है, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. लोगों ने दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द से जल्द सड़क को सुरक्षित बनाने की अपील की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY