सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Aprilia की नई मैक्सी-स्कूटर रेंज लॉन्च, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई वापसी​ | दिल्ली में थमी सोने-चांदी की चाल! सुस्त मांग के बीच क्या हैं आज का भाव​ | Aligarh News: ‘तीन तलाक दिया, फिर 2 देवरों के साथ कराया हलाला’… महिला बोली- मुझे पति से बचा लो​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

करवा चौथ पर चेहरे के साथ हाथ-पैर भी चमेकेंगे, रोज नहाने से पहले लगाएं ये देसी उबटन​

करवा चौथ पर सिर्फ चेहरा ही चांद सा रोशन नहीं दिखना चाहिए, बल्कि हाथपैरों की त्वचा भी चमकदार हो तो पूरा लुक कमाल के लगेगा. अगर स्किन हेल्दीसाफ, टैनिंग फ्री रहेगी तो मेहंदी और महावर लगाने के बाद हाथपैर और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देंगे. हमें अपने फेस के साथ ही हमेशा अपनी पूरी बॉडी […]

करवा चौथ पर सिर्फ चेहरा ही चांद सा रोशन नहीं दिखना चाहिए, बल्कि हाथपैरों की त्वचा भी चमकदार हो तो पूरा लुक कमाल के लगेगा. अगर स्किन हेल्दीसाफ, टैनिंग फ्री रहेगी तो मेहंदी और महावर लगाने के बाद हाथपैर और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देंगे. हमें अपने फेस के साथ ही हमेशा अपनी पूरी बॉडी की स्किन की देखभाल अच्छे से करना चाहिए. हालांकि ज्यादातर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है. अभी करवा चौथ में तकरीबन 24 दिन बाकी हैं. ऐसे में आप अगर अभी से एक नेचुरल उबटन रोजाना नहाने से पहले लगाती हैं तो हाथपैरों की स्किन भी निखर जाएगी.

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को किया जाएगा. इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करके शाम को चंद्र पूजन करती हैं. इस दौरान दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार किया जाता है और हर महिला चाहती है कि वो शादी की तरह बेहद खूबसूरत दिखे. ऐसे में त्वचा का हेल्दी और ग्लोइंग होना बहुत जरूरी है. निखार एक दिन में नहीं आता है. यहां बताया गया ये देसी उबटन रोज लगाएंगी तो काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है.

इनग्रेडिएंट्स कर लें नोट

सूखे हुए संतरा के छिलके का पाउडर, नींबू के छिलके का पाउडर, शुद्ध हल्दी पाउडर, बेसन या चावल का आटा, गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर, चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, मुलेठी का पाउडर, दही या कच्चा दूध. अब जान लें उस उबटन को बनाने का तरीका.

उबटन का पाउडर करें तैयार

चंदन पाउडर, संतरा के छिलके का पाउडर, बेसन या चावल का आटा, चंदन पाउडर को बराबर मात्रा में मिला लें. जैसे मान लीजिए 22 चम्मच. इसमें आधी मात्रा में हल्दी पाउडर, गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर, मुलेठी का पाउडर मिलाएं. सारी चीजों को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें.

कैसे बनाएं ये उबटन?

एक बाउल में तैयार किया गया पाउडर दो से तीन चम्मच निकाल लें ताकि इतनी मात्रा रहे कि ये पूरे शरीर पर अच्छे से अप्लाई हो जाए. इसमें एलोवेरा जेल डालें. उसी के साथ दही भी मिलाएं. ये इतनी मात्रा में मिलाना है कि एक स्मूथ पेस्ट जैसा बनकर तैयार हो जाना चाहिए. बस तैयार है आपका टैनिंग, डेड स्किन हटाने वाला उबटन.

Pexels

कैसे लगाएं इसे?

इस उबटन को आप नहाने से तकरीबन 20 मिनट पहले अप्लाई करें. जब ये लगभग 75 प्रतिशत सूख जाए तो हाथों में पानी या फिर गुलाब जल लेकर इसे स्किन पर थपथपा लें. इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए उबटन को क्लीन कर लें. ये न सिर्फ आपकी स्किन को चमकाएगा, बल्कि मुलायम भी बनाएगा और गहराई से साफ भी करेगा. हाथपैरों और पूरे शरीर की त्वचा के साथ ही इसे आप अपने फेस, गर्दन पर भी अप्लाई कर सकती हैं.

नोट: इस उबटन में वैसे तो सारी चीजें ही नेचुरल हैं, लेकिन इसके बावजूद आपको एक बार इसका पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. थोड़ा सा उबटन लेकर इसे कान के पीछे या फिर कोहनी पर लगाकर छोड़ दें. इसके कुछ घंटे के बाद देखें किसी तरह की एलर्जी तो नहीं हो रही है. खासकर ड्राई, सेंसिटिव स्किन वालों को ज्यादा ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY