गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
नीट पेपर लीक केस में केंद्र सरकार का एक्शन: उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को हटाया, नरेश पाल गंगवार बने नए सेक्रेटरी​ | ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी​ | उत्तर प्रदेश के रामपुर में गरमाई सियासत… जौहर यूनिवर्सिटी बचाने के लिए सपा का शक्ति प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कप्तान श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज कर मयंक यादव ने टीम इंडिया के इस शख्स को समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच अवार्ड​

मयंक यादव ने आज 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की. भारत के लिए गौतम गंभीर की कोचिंग में डेब्यू करने वाले मयंक यादव चोट की वजह से काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे और आज आते ही उन्होंने पहले ही मैच में पहली ही गेंद पर विकेट झटका और पॉवरप्ले […]

मयंक यादव ने आज 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की. भारत के लिए गौतम गंभीर की कोचिंग में डेब्यू करने वाले मयंक यादव चोट की वजह से काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे और आज आते ही उन्होंने पहले ही मैच में पहली ही गेंद पर विकेट झटका और पॉवरप्ले में ही 2 विकेट लेकर भारत की जीत पक्की कर दी.

मयंक यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए और इसी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन पर बात की और अपने मैन ऑफ द मैच अवार्ड का ख़िताब श्रेय साथी खिलाड़ियों को दिया.

Mayank Yadav थे काफी नवर्स

मयंक यादव ने आज 2 साल बाद क्रिकेट खेला और पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच बने, जिसके बाद जब उनसे पूछा गया कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं? इस पर मयंक यादव ने कहा कि

“जीत में देश के लिए योगदान देना बहुत अच्छा लगता है. यह एक शानदार एहसास है, खासकर इतने लंबे समय बाद वापसी करने पर, यह मेरे लिए बहुत खास पल है.”

पिच के बारे में बात करते हुए मयंक यादव ने कहा कि

“विकेट काफी अच्छा था. मुझे इस विकेट पर गेंदबाज़ी करने में बहुत मज़ा आ रहा था, खासकर भारत में खेलने के बाद मैं पहली बार ज़िम्बाब्वे में खेल रहा हूँ. मुझे विकेट से अच्छी मदद मिल रही थी. सबसे बड़ा फ़र्क आज मिले उछाल का था और गेंद स्विंग भी हो रही थी. मैं बस ज़ोर से गेंद पटक रहा था और मुझे बहुत अच्छा उछाल मिल रहा था.”

मयंक यादव ने साथी गेंदबाजों को दिया अपने मैन ऑफ द मैच का श्रेय

अपने साथी तेज़ गेंदबाज़ों के बारे में बात करते हुए मयंक यादव ने कहा कि

“हमें पहली ही गेंद पर विकेट मिल गया. बाकी गेंदबाज़ों ने अपने स्पेल में दबाव बनाए रखा और इससे हमें उन्हें 120 रन पर रोकने में मदद मिली.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY