EntertainmentViral

कपिल की फिल्म में 3 कपूर लेडीज का जलवा, रणबीर की बहन रिद्धिमा ही नहीं, क्यूट स्टारकिड ने भी डेब्यू में दिखाई अदाएं

कपूर खानदान की चमक-धमक अब एक नई पीढ़ी के साथ बड़े पर्दे पर लौटने वाली है। बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक कपूर परिवार की तीन पीढ़ियां अब एक साथ अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्मी सफर की शुरुआत कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म से हो रही है, जिसने इस खबर को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है। अगर आप अब भी नहीं समझ पाए हैं कि ये तीनों हसीनाएं कौन हैं तो चलिए आपको बताते हैं। रणबीर कपूर से तीनों का सबसे करीबी रिश्ता है, ये तीनों कोई और नहीं बल्कि नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और समारा कपूर हैं।

Khabar Monkey

कपिल की फिल्म में 3 कपूर लेडीज का जलवा, रणबीर की बहन रिद्धिमा ही नहीं, क्यूट स्टारकिड ने भी डेब्यू में दिखाई अदाएं
कपिल की फिल्म में 3 कपूर लेडीज का जलवा, रणबीर की बहन रिद्धिमा ही नहीं, क्यूट स्टारकिड ने भी डेब्यू में दिखाई अदाएं

कपूर लेडीज का जलवा

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की विरासत को अब उनकी नातिन समारा साहनी आगे बढ़ाने जा रही हैं। महज 15 साल की समारा फिल्म ‘दादी की शादी’ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म सिर्फ समारा के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी मां रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि वे भी इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ उनकी बेटी और नातिन का स्क्रीन शेयर करना प्रशंसकों के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। इस फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है, जिसमें मुख्य भूमिका में कपिल शर्मा नजर आएंगे। फिल्म के एक खास गाने ‘सेंटी’ में समारा को अपनी मां रिद्धिमा और नानी नीतू कपूर के साथ देखा जाएगा। समारा की मासूमियत और उनके डेब्यू की अदाएं पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

परंपराओं की बेड़ियां तोड़ता कपूर खानदान

अपनी बेटी के डेब्यू पर भावुक होते हुए रिद्धिमा ने कहा कि एक मां के लिए अपने बच्चे को पर्दे पर देखना गर्व और भावनाओं से भरा पल होता है। हालांकि यह एक छोटा अपीयरेंस है, लेकिन कपूर परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए एक दुर्लभ और ऐतिहासिक अनुभव होगा। कपूर परिवार के इतिहास में यह डेब्यू एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। एक समय था जब इस खानदान की बेटियों और बहुओं को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। लेकिन करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने अपनी मेहनत से इस पुरानी परंपरा को तोड़ा और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। अब समारा और रिद्धिमा का फिल्मों में आना इसी आधुनिक सोच का विस्तार है।

सोशल मीडिया स्टार से फिल्मी पर्दे तक

रिद्धिमा और बिजनेसमैन भरत साहनी की बेटी समार वर्तमान में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं, पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। 2011 में जन्मी समारा अक्सर अपनी नानी नीतू कपूर और मामा रणबीर कपूर के साथ नजर आती हैं। वहीं, रिद्धिमा कपूर साहनी ने कैमरे का सामना करने की तैयारी नेटफ्लिक्स के मशहूर शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के जरिए की थी। फिल्म ‘दादी की शादी’ 8 मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा सरथ कुमार, सादिया खतीब, योगराज सिंह और तेजू कोल्हापुरे जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। कपिल शर्मा ने न केवल फिल्म में अभिनय किया है, बल्कि रिद्धिमा और समारा को इस प्रोजेक्ट से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म न केवल एक मनोरंजक पारिवारिक ड्रामा होने का वादा करती है, बल्कि कपूर लेडीज के हुनर का एक शानदार प्रदर्शन भी होगी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply