HealthViral

सिंपल कॉटन साड़ी को स्टाइलिश लुक देंगे ये फैशन टिप्स, ज्वेलरी से बैग तक ऐसे करें पेयर

Fashion Tips: कॉटन की साड़ी एक ऐसी आउटफिट है जो बहुत आरामदायक और एलिगेंट लुक देती है। खासतौर पर महिलाएं गर्मियों में कॉटन की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि यह हल्की, सॉफ्ट और स्टाइलिश होती है। हालांकि कई बार कॉटन साड़ी का लुक थोड़ा सा सिंपल लग सकता है लेकिन इसे सही एक्सेसरीज और स्टाइलिंग टिप्स से ग्लैमरस और फैशनेबल बनाया जा सकता है।

सिंपल कॉटन साड़ी को स्टाइलिश लुक देंगे ये फैशन टिप्स, ज्वेलरी से बैग तक ऐसे करें पेयर
सिंपल कॉटन साड़ी को स्टाइलिश लुक देंगे ये फैशन टिप्स, ज्वेलरी से बैग तक ऐसे करें पेयर

अगर आप ऑफिस, कॉलेज, पार्टी या किसी फंक्शन के लिए कॉटन साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो कुछ आसान फैशन टिप्स अपनाकर सिंपल लुक को भी स्टाइलिश और आकर्षक बना सकती हैं।

हैंडबैग और क्लच

कॉटन की साड़ी को स्टाइलिश और बोल्ड लुक देने के लिए सही हैंडबैग जरूरी है। एक स्टाइलिश हैंडबैग या क्लच आपके लुक को पॉलिश फिनिश दे सकता है। अगर आप साड़ी को मॉर्डन टच देना चाहती हैं तो इसे क्लच के साथ कैरी कर सकती हैं। साड़ी के पैटर्न के अनुसार आप इसका कलर चूज कर सकती हैं।

कैसे चुनें सही एक्सेसरीज

कॉटन साड़ी के साथ स्टाइलिंग करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप एक गहरे रंग की कॉटन साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ मेटल वर्क वाला क्लच या ब्राइट कलर का हैंडबैग ले सकती हैं। इससे आपका सिंपल लुक फैशन स्टेटमेंट में बदल जाएगा।

Khabar Monkey

फुटवियर का चुनाव

साड़ी के साथ पैरों को स्टाइल करना भी उतना ही जरूरी है जितना कि आपके कपड़ों को। हाई हील्स हो या स्टाइलिश जूतियां सही फुटवियर आपके लुक को बदल सकता है। कॉटन साड़ी के साथ आप जूतियां या हाई बॉल्क हील्स को चुन सकते हैं।

सही ज्वेलरी ऐसे चुनें

चंकी नेकलेस या बड़े झुमके कॉटन की साड़ी के साथ पेयर किए जा सकते हैं। इस तरह आपके सिंपल लुक में नई जान आ जाएगी। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कॉटन साड़ी पर काफी ज्यादा अच्छी लगती है। इसके अलावा आप हाथ में ब्रेसलेट कैरी कर सकते हैं जो स्टाइलिश लुक देगा। साथ में कमर के लिए एक सुंदर बेल्ट मॉर्डन और ट्रैंडी लुक दे सकता है।

इस तरह करें मेकअप

साड़ी के साथ मेकअप का भी ध्यान रखना जरूरी है। कॉटन साड़ी के साथ बन, सॉफ्ट कर्ल्स या ब्रेडेड हेयरस्टाइल बहुत सुंदर लगेगा। ध्यान रखें कि मेकअप ज्यादा हैवी न रहे। साड़ी के साथ आप न्यूड या मिनिमल मेकअप चुन सकते हैं। इसके साथ ही छोटी बिंदी और काजल आपके ट्रेडिशनल लुक को और निखार दे सकता है।

Leave a Reply