आईपीएल 2026 में, अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्या जैसे कई युवा सितारों ने तूफानी पचासे ठोके हैं। वहीं अगर आईपीएल की मौजूदा सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज पचासा लगाने की बात करें तो वैभव का नाम इस लिस्ट में नहीं है और ना ही प्रियांश आर्या शामिल हैं। यह लिस्ट है आईपीएल इतिहास में अभी तक सभी टीमों के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की। इसमें यशस्वी जायसवाल नंबर 1 पर काबिज हैं।
Khabar Monkey

यशस्वी के अलावा इशान किशन और भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जबकि केकेआर के लिए ऐसे खिलाड़ी का नाम शामिल है जिसे देख कई खिलाड़ी चौंक सकते हैं। सभी 10 टीमों में से छह खिलाड़ी इस लिस्ट में भारतीय हैं और चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। यशस्वी, अभिषेक और इशान के अलावा केएल राहुल, सुरेश रैना और रिद्दिमान साहा भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।
12 साल से नहीं टूटा रैना का रिकॉर्ड
रिद्दिमान साहा ने 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। उनका नाम भी इस लिस्ट में कई लोगों को चौंका सकता है। जबकि मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने येलो आर्मी के लिए लीग के इतिहास में सबसे तूफानी पचासा ठोका है। पिछले 12 साल से का कोई खिलाड़ी उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।
IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाज
| टीम | खिलाड़ी | गेंद | बनाम | साल |
| राजस्थान रॉयल्स | यशस्वी जायसवाल | 13 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2023 |
| किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) | केएल राहुल | 14 | दिल्ली कैपिटल्स | 2018 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | पैट कमिंस | 14 | मुंबई इंडियंस | 2022 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | रोमारियो शेफर्ड | 14 | चेन्नई सुपर किंग्स | 2025 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | निकोलस पूरन | 15 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2023 |
| दिल्ली कैपिटल्स | जैक फ्रेजर मैकगर्क | 15 | सनराइजर्स हैदराबाद | 2024 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | अभिषेक शर्मा | 15 | मुंबई इंडियंस | 2024 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | सुरेश रैना | 16 | किंग्स इलेवन पंजाब | 2014 |
| मुंबई इंडियंस | इशान किशन | 16 | सनराइजर्स हैदराबाद | 2021 |
| गुजरात टाइटंस | रिद्दिमान साहा | 20 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2023 |
नोट: आईपीएल इतिहास में यह सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची नहीं है। बल्कि यह लिस्ट है आईपीएल इतिहास में प्रत्येक टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की।
RCB की लगातार दो हार से बढ़ी चिंता,CSK-KKR की लग सकती लॉटरी; समझें प्लेऑफ का पूरा गणित
आईपीएल 2026 के 50 मैचों के बाद प्लेऑफ का गणित काफी रोचक हो चुका है। एक समय जो टीमें आसानी से क्वालिफाई करती दिख रही थीं, अब उनके लिए भी राह आसान नहीं रह गई है। लगातार दो हार से आरसीबी की चिंता बढ़ चुकी है।





