शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Weather Update: यूपी में अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर में ऑरेंज अलर्ट, तापमान में होगी गिरावट​ | 20 दिन बाद सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर खदेडे गये कॉकरोच​ | AI का दबदबा घटा! Nvidia को लगा बड़ा झटका, Apple फिर बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

कंडोम बनाने वाली इस कंपनी ने किया मालामाल, 1 लाख के बना दिए 87 लाख रुपये!​

शेयर बाजार में लंबी अवधि का निवेश अक्सर हैरान करने वाले नतीजे देता है. अगर आप सही कंपनी की पहचान कर लें, तो आपकी छोटी सी रकम भी करोड़ों में बदल सकती है. ऐसा ही एक चमत्कारिक प्रदर्शन क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों ने किया है. पुरुष और महिला कंडोम बनाने वाली इस कंपनी ने अपने […]

शेयर बाजार में लंबी अवधि का निवेश अक्सर हैरान करने वाले नतीजे देता है. अगर आप सही कंपनी की पहचान कर लें, तो आपकी छोटी सी रकम भी करोड़ों में बदल सकती है. ऐसा ही एक चमत्कारिक प्रदर्शन क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों ने किया है. पुरुष और महिला कंडोम बनाने वाली इस कंपनी ने अपने निवेशकों पर छप्पर फाड़ कर पैसा बरसाया है. बीते तीन साल में इस शेयर ने 8,700 फीसदी का अविश्वसनीय रिटर्न दिया है. आसान भाषा में समझें तो, जिस निवेशक ने जुलाई 2023 में इस कंपनी में महज एक लाख रुपये लगाए थे, आज उसकी होल्डिंग की कीमत 87 लाख रुपये हो चुकी है. मंगलवार को भी इस शेयर में 5% का उछाल देखने को मिला. दोपहर 2 बजे के करीब ये नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 217.99 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

सिर्फ 2.5 रुपये से शुरू हुआ यह जादुई सफर

जुलाई 2023 में इस शेयर की कीमत महज 2.5 रुपये प्रति शेयर थी. आज यह 217 रुपये के पार निकल चुका है. बाजार के उतारचढ़ाव के बीच भी इसकी रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है. बीते एक हफ्ते में भले ही इसमें 4% की मामूली गिरावट आई हो, लेकिन पिछले एक महीने का रिकॉर्ड देखें तो शेयर ने 33% की छलांग लगाई है. साल 2026 की शुरुआत से लेकर अब तक यह 102% से ज्यादा बढ़ चुका है. वहीं, पिछले एक साल में इसने 740% से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है. नासिक के पास सिन्नर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग इकाई चलाने वाली यह दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है, जिसे पुरुष और महिला कंडोम सप्लाई करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष से पूर्वयोग्यता प्राप्त है. इसके अलावा कंपनी वाटरबेस्ड लुब्रिकेंट जेली और आईवीडी किट भी बनाती है.

शानदार तिमाही नतीजों से कंपनी का बढ़ा भरोसा

शेयर की इस तूफानी तेजी के पीछे कंपनी का मजबूत बिजनेस मॉडल और लगातार बढ़ता मुनाफा है. क्यूपिड ने हाल ही में बताया है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसका राजस्व 150 करोड़ रुपये को पार करने की राह पर है. कंपनी इसे अपने इतिहास के सबसे बेहतरीन तिमाही प्रदर्शनों में से एक मान रही है. इस शानदार शुरुआत और वैश्विक स्तर पर बढ़ते अवसरों को देखते हुए प्रबंधन ने अपने भविष्य के अनुमान भी बढ़ा दिए हैं. पहले जहां वित्त वर्ष 2027 के लिए 600 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान था, वहीं अब इसे 10% बढ़ाकर 660 करोड़ रुपये कर दिया गया है. कंपनी का इन विट्रो डायग्नोस्टिक्स कारोबार भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रबंधन का मानना है कि नई रेगुलेटरी मंजूरियों और नए उत्पादों की लॉन्चिंग के साथ यह सेगमेंट आने वाले समय में कमाई का बड़ा जरिया बनेगा.

इस स्तर पर पैसा लगाना सेफ है?

इन्वऐसेट पीएमएस के बिजनेस हेड हर्षल दसानी का मानना है कि कंपनी की कमाई के आंकड़े बहुत उत्साहजनक हैं, लेकिन शेयर की कीमत भी बहुत तेजी से भागी है. दसानी के अनुसार, पिछले एक साल की जबरदस्त रैली के बाद शेयर ने भविष्य की ज्यादातर उम्मीदों को अपने मौजूदा भाव में शामिल कर लिया है. ऐसे में प्रबंधन के पास कोई भी व्यावसायिक चूक करने की गुंजाइश बहुत कम बची है. तकनीकी नजरिए से देखें तो 195 रुपये से लेकर 200 रुपये का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन बन गया है, जबकि 220 रुपये से 226 रुपये के बीच शेयर को कड़ा रेजिस्टेंस मिल रहा है. लंबी अवधि के नजरिए से कहानी मजबूत है, लेकिन मौजूदा भाव पर रिस्क और रिवॉर्ड बराबरी पर नजर आते हैं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY