शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
अमेरिका के नए बिल पर भारत की नजर, रूसी तेल खरीदने वालों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाने की तैयारी​ | Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- ‘लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं’​ | वांगचुक को पुलिसवाले उठा ले गये, दीपके बोलेः गालियां देकर मुझे पीटा गया-प्रदर्शनकारियों का हंगामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather Update: यूपी में अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर में ऑरेंज अलर्ट, तापमान में होगी गिरावट​

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। लगातार बढ़ रही बादलों की आवाजाही और मौसम प्रणाली में बदलाव के चलते प्रदेशवासियों को भीषण उमस और गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 18 से 23 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का […]

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। लगातार बढ़ रही बादलों की आवाजाही और मौसम प्रणाली में बदलाव के चलते प्रदेशवासियों को भीषण उमस और गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 18 से 23 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कई जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी से बने सिस्टम का दिखेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरपश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र पिछले 48 घंटों में उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। फिलहाल यह पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा के आसपास सक्रिय है। अगले 24 घंटों में इसके धीरेधीरे कमजोर होते हुए उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और मानसूनी ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने की संभावना है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं।

18 से 23 जुलाई के बीच बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 से 23 जुलाई के दौरान प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। लगातार बारिश के कारण अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और संभल में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आगरा, औरैया, फिरोजाबाद और हापुड़ में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। बाराबंकी, गोंडा, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, इटावा, हमीरपुर, ललितपुर और सहारनपुर समेत कई जिलों में सामान्य बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और अयोध्या में भी बारिश होने की संभावना है, हालांकि यहां बारिश का असर अन्य जिलों की तुलना में कम रहने का अनुमान है।

लखनऊ में भी बदलेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर या शाम के समय गरजचमक के साथ बारिश या हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा।

ये भी पढ़ें: 

मौसम विभाग की सलाह

भारी बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। गरजचमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही किसानों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY