मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
रूस में एक महिला की मौत ने पूरी दुनिया को चिंता में डाला, भारत में 24 साल पहले डरा चुका है न्यूमोनिक प्लेग​ | Aadhaar Card Update New Rule: आधार कार्ड में छोटी गलती से लेकर नाम बदलने तक के लिए बदले नियम, जानें कौन से दस्तावेज जरुरी​ | युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन, अब वनडे टीम में लौट सकते हैं मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर… सामने आया बड़ा अपडेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

औरैया: शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार पर पीट-पीटकर की मां हत्या; बेटा गिरफ्तार​

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब का आदी था और उसका परिवार में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था. घटना के दिन आरोपी अपनी मां से शराब पीने […]

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब का आदी था और उसका परिवार में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था. घटना के दिन आरोपी अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगने पहुंचा था. पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. आखिरकार आज चार अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुर का है. 26 सितंबर को डायल112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. मृतका की पहचान श्रीमती देवी, पत्नी स्वर्गीय राम आसरे के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक वृद्ध महिला अपने छोटे बेटे वीर सिंह के मकान में अकेली रहती थीं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

छोटे बेटे ने दर्ज कराया था केस

मामले में मृतका के छोटे बेटे वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके बड़े भाई बलवान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी बलवान के बारे में अहम जानकारी मिली. चार अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चिरहूली पुल के नीचे घेराबंदी की और आरोपी बलवान को गिरफ्तार कर लिया.

शराब का आदी है आरोपी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और उसका परिवार में जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था. पुलिस के अनुसार आरोपी पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था. घटना वाले दिन वह शराब के नशे में अपनी मां के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा. मां द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ. पुलिस के मुताबिक गुस्से में आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई.

आरोपी बेटा गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने आरोपी बलवान, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम मलकपुर, थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील खां और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY