मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की अगली किस्त का ऐलान, शिवराज सिंह चौहान ने बताई ये तारीख, 9.34 करोड़ किसानों को दिवाली का तोहफा​ | बैंकिंग सेक्टर के लिए खतरे की घंटी! चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकता है NPA, प्राइवेट बैंकों पर दिखेगा सबसे ज्यादा दबाव​ | लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ओवैसी की वजह से वोट कटेंगे और योगी जी को फायदा होगा… यूपी चुनाव पर संभल में बोले बाबा रामदेव​

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लगातार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने ओवैसी को यूपी के लिए उत्तम बताया है. उन्होंने दावा किया कि […]

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लगातार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने ओवैसी को यूपी के लिए उत्तम बताया है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में ओवैसी के उतरने से 2027 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फायदा होगा क्योंकि इससे कुछ वर्गों के बीच वोट बंट सकते हैं.

संभल जिले के बबराला में प्रांतीय आर्य महासम्मेलन में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामदेव से ओवैसी के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अखिलेश यादव की सरकार सत्ता में नहीं भी आती है, तो भी “अब्दुल की सरकार” बनेगी. रामदेव ने कहा, ‘ओवैसी बाकी जगहों के लिए भले ही अच्छे हों या न हों, लेकिन उत्तर प्रदेश के लिए वे उत्तम हैं क्योंकि कुछ लोगों का वोट कटने से योगजी को लाभ होगा. चरित्र निर्माण के काम में सीएम योगी आदित्यनाथ का बहुत बड़ा आशीर्वाद है. सारे देश में अच्छी आत्माओं का राज रहना चाहिए यही धर्म युद्ध है.’ साथ ही साथ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के लिए की गई टिप्पणी को उन्होंने ओछा बताया है.

यूपी के मुस्लिमों से ओवैसी क्या कर रहे हैं अपील?

AIMIM प्रमुख लगातार मुस्लिम युवाओं से अपील कर रहे है कि वे आगे बढ़कर नेतृत्व करें और राजनीतिक परिवारों के इशारों पर काम न करें. हालही में रामपुर में चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में बोलते हुए ओवैसी ने कहा था कि मुस्लिम युवाओं को नेहरूगांधी परिवार या यादव नेताओं के पीछे चलने के बजाय खुद राजनीतिक नेता के रूप में उभरना चाहिए.

ओवैसी का कहना है कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन युवाओं को विधायक और सांसद बनने के काबिल बनाना चाहती है ताकि वे हाशिए पर पड़े समुदायों को न्याय दिला सकें. उन्होंने एक आम मुस्लिम नाम का जिक्र करते हुए कहा था कि अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा. वह एक नेता बनेगा, विधायक बनेगा, सांसद बनेगा. ओवैसी ने दावा किया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के भीतर कई लोग इस बात से खुश नहीं हैं कि पार्टी की कमान नेहरूगांधी और यादव परिवारों के वारिसों के हाथों में है. उन्होंने इन पार्टियों को चुनौती दी कि वे शौकत अली और मेहताब जहां जैसे नेताओं को अपनाएं.

यूपी में AIMIM की कितनी है ताकत?

वहीं, ओवैसी ने कई बार भाजपा को चुनौती देने के लिए सपा सहित विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाने की कोशिश की है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. अखिलेश यादव अपने मौजूदा गठबंधन सहयोगियों के साथ ही आगे बढ़ना चाहते हैं. उत्तर प्रदेश में AIMIM की चुनावी मौजूदगी सीमित है. विपक्षी नेताओं ने अक्सर यह आरोप लगाया है कि AIMIM बीजेपीविरोधी वोटों को बांटती है, हालांकि ओवैसी ने इन आरोपों से इनकार किया है. साल 2022 के चुनावों में AIMIM को कुल पड़े वोटों का 0.40 प्रतिशत से कुछ अधिक हिस्सा मिला. 2017 में पार्टी के 38 में से 37 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.

यूपी में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार 2017 से सत्ता में है, जबकि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को इसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है. अखिलेश की पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है. वहीं, मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी भले ही मौजूदा विधानसभा में उसकी कोई सीट न हो फिर भी एक अहम प्लेयर बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY