सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Skoda Slavia Facelift का टीजर जारी, नए लुक और फीचर्स के साथ होगी लॉन्च​ | सड़क पर उतरा मूक बधिर समाज, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा… की ये मांग​ | Awarapan 2 ने 2 दिनों में 50 करोड़ कमाए, गदर मचा रही Emraan Hashmi की फिल्म पर प्रोड्यूसर का हैरान करने वाला खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक महीने के भीतर दो सुसाइड… इटावा पुलिस लाइन में महिला सिपाही ने खाया जहर, मौत​

Etawah Police Line suicide: इटावा पुलिस लाइन में एक महीने के भीतर आत्महत्या की दूसरी घटना सामने आई है. 2 जुलाई को एक सिपाही की पत्नी ने पुलिस लाइन में फांसी लगाकर जान दी थी. वहीं रविवार को सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने […]

Etawah Police Line suicide: इटावा पुलिस लाइन में एक महीने के भीतर आत्महत्या की दूसरी घटना सामने आई है. 2 जुलाई को एक सिपाही की पत्नी ने पुलिस लाइन में फांसी लगाकर जान दी थी. वहीं रविवार को सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली प्रियंका इटावा पुलिस लाइन में रह रही थी. रविवार को पुलिस लाइन में ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने के बाद उसे तत्काल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत

सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले की जांचपड़ताल की, लेकिन अधिकारियों ने घटना के कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.

प्रियंका ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है. आत्महत्या के पीछे पारिवारिक, व्यक्तिगत या कोई अन्य कारण था, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रियंका की दो बेटियां होने की जानकारी सामने आई है, जबकि उसके पति और परिवार से जुड़ी अन्य जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

आज पोस्टमार्टम की संभावना

फिलहाल प्रियंका का शव सैफई मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया है. अनुमान है कि सोमवार यानी आज दोपहर इटावा मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही महिला कांस्टेबल की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

2 जुलाई को भी हुई थी आत्महत्या

पुलिस लाइन में इससे पहले 2 जुलाई को एक सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. उस घटना के करीब एक महीने बाद अब महिला कांस्टेबल की आत्महत्या का मामला सामने आया है. लगातार सामने आई इन दोनों घटनाओं से पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों से जुड़े सुरक्षा एवं परिस्थितियों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY