BusinessViral

एक और FTA की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत, जानें कनाडा के साथ जारी बातचीत पर क्या बोले पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और कनाडा के अधिकारी प्रस्तावित मुक्त व्यापार (FTA) समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और संभवतः अक्टूबर तक ये बातचीत पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के व्यवसायों के लिए नवाचार, समुद्री भोजन, शिक्षा, वित्त, बीमा, जैव प्रौद्योगिकी और फार्मा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अपार अवसर मौजूद हैं। गोयल ने टोरंटो में एक व्यापारिक कार्यक्रम में कहा कि भारत और कनाडा के प्रधानमंत्री ने कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू और मुझे ये सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि हम साल खत्म से पहले व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को अंतिम रूप दें। 

Khabar Monkey

एक और FTA की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत, जानें कनाडा के साथ जारी बातचीत पर क्या बोले पीयूष गोयल
एक और FTA की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत, जानें कनाडा के साथ जारी बातचीत पर क्या बोले पीयूष गोयल

3 दिनों की आधिकारिक यात्रा पर कनाडा गए हैं पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री 25 मई से 3 दिनों की आधिकारिक यात्रा पर कनाडा में मौजूद है और वे 100 से ज्यादा कंपनियों के प्रमुखों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने नवंबर के अंत तक, यानी G20 समिट से पहले बातचीत को पूरा करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा, ”शुक्र है कि उन्होंने ये नहीं कहा कि हमें G20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले ही काम पूरा कर देना चाहिए, क्योंकि वो अक्टूबर में है, लेकिन संभवतः हम ऐसा कर सकते हैं।” 

द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने का है लक्ष्य

पीयूष गोयल ने कहा, “हमारा उद्देश्य मौजूदा 17 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर साल 2030 तक 50 अरब डॉलर करना भी है।” कार्नी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “भारत के साथ FTA पर बातचीत जारी है और ये कनाडाई कामगारों तथा कारोबार के लिए ‘पासा पलटने’ वाला साबित होगा।” उन्होंने ऊर्जा, कृषि-खाद्य, प्रौद्योगिकी और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का भी उल्लेख किया। दोनों देश व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इस संबंध में अब तक दो दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है, जबकि तीसरा दौर 25 से 29 मई तक ओटावा में चल रहा है। 

भारत और कनाडा के बीच किन चीजों का होता है व्यापार

भारत से कनाडा को होने वाले प्रमुख निर्यात में दवाइयां, लोहा एवं इस्पात, समुद्री उत्पाद, सूती वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायन शामिल हैं। वहीं, कनाडा से भारत को आयात में दालें, मोती और अर्द्ध-कीमती पत्थर, कोयला, उर्वरक, कागज और कच्चा पेट्रोलियम प्रमुख हैं। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply