SportsViral

उम्र में फर्जीवाड़ा, 2 साल बैन, खत्म होने को था प्रिंस यादव का करियर; फिर IPL में चमकी किस्मत, अब पहनेंगे इंडिया कैप

आईपीएल 2026 में 13 मैचों में 16 विकेट लेने वाले प्रिंस यादव ने एक समय अपने करियर में शायद यह नहीं सोचा होगा कि जहां 15,16, 17 साल के क्रिकेटर भारतीय टीम में एंट्री कर रहे हैं। वहीं 29 साल की उम्र में उन्हें इंडिया की कैप पहनने का मौका मिलेगा। खासतौर से तब, जब 2019 में उनके ऊपर उम्र में फर्जीवाड़ा करने के लिए बैन लगा था। मगर अब नजफगढ़ के इस छोटे नवाब का सपना पूरा हो चुका है। हो गया है।

उम्र में फर्जीवाड़ा, 2 साल बैन, खत्म होने को था प्रिंस यादव का करियर; फिर IPL में चमकी किस्मत, अब पहनेंगे इंडिया कैप
उम्र में फर्जीवाड़ा, 2 साल बैन, खत्म होने को था प्रिंस यादव का करियर; फिर IPL में चमकी किस्मत, अब पहनेंगे इंडिया कैप

प्रिंस यादव का सफर आसान नहीं रहा है इसमें कोई दो राय नहीं है। साल 2019 में उनके ऊपर उम्र में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा था। इसके बाद बीसीसीआई के नियमों के तहत प्रिंस पर दो साल का बैन लगा। यहां से उनका करियर खत्म हो सकता था, लेकिन अच्छी बात यह थी कि वह समय कोविड लॉकडाउन का था। इसलिए प्रिंस के करियर पर खास असर नहीं पड़ा। फिर दिल्ली प्रीमियर लीग में उनकी वापसी हुई और उन्होंने जलवा दिखाया। सवाल यह है कि उन्होंने क्यों यह फर्जीवाड़ा किया था?

प्रिंस यादव ने क्यों किया उम्र से छेड़छाड़?

प्रिंस यादव की उम्र एक वक्त बढ़ रही थी और मौके नहीं मिल पा रहे थे। 2018-19 में उन्होंने एज ग्रुप सर्किट में खेलने की कोशिश की मगर ज्यादा उम्र की वजह से मौका नहीं मिला। वहां उन्होंने अपनी उम्र पांच साल कम कर दी। 2019 में वह बीसीसीआई के नियमों के तहत फंस गए और दो साल का बैन उनके ऊपर लग गया। प्रिंस के कोच अमित वशिष्ट ने इस पर कहा,”दो साल तक क्रिकेट बंद था। भाग्यशाली थे वह कि वह बैन और कोविड लॉकडाउन का समय एक पड़ गया और उस दौरान उन्होंने सिर्फ अपनी फिटने पर ध्यान दिया।”

प्रिंस ने बैन के बाद छोटे-मोटे स्तर पर खेला लेकिन 2024 दिल्ली प्रीमियर लीग में उनकी वापसी शानदार थी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली पुरानी दिल्ली-6 के लिए खेलते हुए प्रिंस ने 13 विकेट झटके। उसके बाद उन्हें आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन नें लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया। पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं था, 6 मैच में वह सिर्फ 3 विकेट ले पाए थे।

आईपीएल 2026 में चमकी किस्मत

आईपीएल 2026 में प्रिंस यादव की किस्मत चमकी और खासतौर से विराट कोहली के विकेट ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। प्रिंस ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली को खाता भी नहीं खोलने दिया और एक शानदार स्विंग होती गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। मैच के बाद उन्होंने बताया भी कि कैसे और उनका विकेट लिया। आईपीएल 2026 में 13 पारियों में वह 16 विकेट अभी तक झटक चुके हैं।

Khabar Monkey

प्रिंस यादव को नहीं मिला था पिता का साथ

प्रिंस के पिता राम निवास यादव को विश्वास भी नहीं हुआ कि इतनी जल्दी सब कुछ कैसे बदल गया, लेकिन कहते हैं ना वक्त की सबसे अच्छी आदत होती है कि यह बदलता जरूर है। अब वक्त है प्रिंस यादव का, अब समय है उनके प्रिंस बनने का। इस आईपीएल सीजन लगातार प्रिंस अपने पिता के साथ टच में रहते हैं और हर दिन टीम बस में जाने से पहले घर पर कॉल करते हैं।

मंगलवार को यह कॉल एक चौंकाने वाला सरप्राइज लेकर आई थी। इसमें थी प्रिंस के भारत की वनडे टीम में चुने जाने की खबर। इस तरह वह पिता जिन्होंने अपने बेटे की क्रिकेट क्षमताओं पर पहले शक किया था वह गलत साबित हुए और प्रिंस यादव ने टीम इंडिया में एंट्री पाकर अपनी काबिलियत को सही साबित किया।

प्रिंस यादव जब 20 साल के थे उस वक्त उनकी उम्र के अन्य बच्चे सरकारी एग्जाम की तैयारी करते थे। पुलिस की तैयारी करते थे। मगर दरियापुर खुर्द में रहने वाला 20 साल का प्रिंस क्रिकेट फील्ड पर अपना भविष्य तलाश रहा था। उनका कोई गॉडफादर नहीं था। पिता राम निवास रेलवे पुलिस फोर्स में हवलदार थे। उनकी सैलरी से जैसे-तैसे घर का गुजारा होता था। वह प्रिंस को भी सरकारी एग्जाम देने और पुलिस की तैयारी करने के लिए बोलते थे।

प्रिंस की मां संतोष बेटे का समर्थन करती थीं तो पिता राम निवास का गुस्सा झेलती थीं। प्रिंस के पिता ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया था कि वह अपनी पत्नी से बोलते थे कि, “तुम प्रिंस को बिगाड़ रही हो।” प्रिंस के भाई सुरेंद्र और विक्रम ने राम निवास को समझाया और प्रिंस को क्रिकेट के लिए फ्री छोड़ने को कहा। इसके बाद दिल्ली के कोच अमित वशिष्ट को प्रिंस में वह स्पार्क नजर आया। अमित की कोचिंग में पहले से ही दिल्ली और आईपीएल में तीन खिलाड़ी जा चुके थे। यहां से उनकी किस्मत पलटना शुरू हुई।

ज्यादा लंबा नहीं खिंच पाएगा प्रिंस का करियर?

प्रिंस यादव का करियर शायद ज्यादा लंबा नहीं खिंच पाएगा। क्योंकि 29 साल की उम्र में अब उनकी किस्मत खुली है। उनका करियर हद से हद 8-9 साल तक खिंच सकता है, अगर फिटनेस बरकरार रखी। आमतौर पर तेज गेंदबाज 36,37 साल के बाद संन्यास ले लेते हैं। फिर भी उम्र कोई भी हो, इंडिया कैप का महत्व हमेशा उतना ही बड़ा होता है। अब वह के लिए नीली जर्सी में उतरने को तैयार हैं।

India Squad for Afghanistan Series: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें वनडे और टेस्ट स्क्वाड

भारतीय टीम 6 से 10 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में टेस्ट मैच खेलेगी। फिर 14 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। इसके लिए दोनों स्क्वाड का ऐलान 19 मई 2026 मंगलवार को हुआ।

Leave a Reply