गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली में फिर बवाल! हंगामे के बाद CJP की शांति की अपील, जंतर-मंतर पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस​ | चाय के साथ बनाएं हेल्दी क्रिस्पी स्नैक्स, स्वाद का मिलेगा डबल मजा​ | नीट पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन, युवाओं से बढ़कर कुछ नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘इतना प्यार है तो मरकर दिखाओ…’ मैरिड गर्लफ्रेंड की बात दिल पर ले ली…​

कानपुर। ये हैरान कर देने वाली कहानी कानपुर की है. यहां प्रेमीप्रेमिका के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था. इसी झगड़े के बीच प्रेमिका कहने लगी कि मरकर दिखाओ तो समझूं कि मुझे कितना प्यार करते हो. प्रेमी ने उसे बोला भी कि क्या कह रही हो, मैं सच में मर जाऊंगा. प्रेमिका […]

कानपुर। ये हैरान कर देने वाली कहानी कानपुर की है. यहां प्रेमीप्रेमिका के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था. इसी झगड़े के बीच प्रेमिका कहने लगी कि मरकर दिखाओ तो समझूं कि मुझे कितना प्यार करते हो. प्रेमी ने उसे बोला भी कि क्या कह रही हो, मैं सच में मर जाऊंगा. प्रेमिका ने कहा कि हां, जानती हूं. यह कहकर प्रेमिका अपने घर चली गई. कुछ देर बाद उसे खबर मिली कि बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर जान दे दी है. प्रेमी के घर वाले अब प्रेमिका को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है

मामला कानपुर के साकेत नगर का है. यहां रहने वाले शेषनाथ के तीन बच्चे हैं. बेटा सुबोध और दो बेटियां. शेषनाथ की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है. घर में पत्नी लल्ली देवी और दोनों बेटियों की जिम्मेदारी सुबोध पर आ गई थी. सुबोध प्राइवेट कंपनी में काम करता था. सोमवार को सुबोध ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी.

सुबोध के परिजनों का कहना है कि सुबोध का कुछ दिनों से मोहल्ले की रहने वाली एक महिला से अफेयर चल रहा था. दोनों एक दूसरे से मिलते थे. फोन पर बात करते थे, चैटिंग करते थे. सोमवार की सुबह सुबोध उस महिला को लेकर घर पर आया था. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसमें महिला ने ताना मार दिया. सुबोध कहने लगा कि मैं अपनी जान से ज्यादा तुमको प्यार करता हूं.

इस पर महिला ने कहा कि पहले मरकर दिखाओ तो जानें कि मुझे कितना प्यार करते हो. सुबोध ने ये बात दिल पर ले ली. उसने कहा भी कि तुम क्या कह रही हो, सोच लो मैं मर जाऊंगा. महिला बोली कि हां हां ठीक है. इसके बाद वह अपने घर चली गई. इधर सुबोध ने कुछ ही देर में फांसी लगाकर जान दे दी. घर वाले उसके कमरे में गए तो देखते ही चीख पड़े.

आननफानन में किदवई नगर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजन अब बेटे की मौत के लिए महिला को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. महिला शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं.

सुमित के मामा राजकिशोर का कहना है कि महिला ने मेरे भांजे को फंसा लिया था. उसी की वजह से भांजे की जान गई. वहीं थाना इंचार्ज विजय सिंह का कहना है कि लड़के ने सुसाइड तो किया है, बाकी उसके फोन की जांच की जा रही है. महिला से चैटिंग होती थी. घर वालों ने कोई एप्लिकेशन नहीं दी है. पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY