HealthViral

आलू के छिलके कचरे में फेंकने से पहले जान लें इस्तेमाल करने के ये 4 तरीके, काम होंगे आसान

Potato Peel Uses: आमतौर पर घरों में आलू का इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर लोग कचरे में फेंक देते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि इन छिलकों को हम कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व और प्राकृतिक गुण सफाई से लेकर स्किन केयर तक कई कामों को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं।

आलू के छिलके कचरे में फेंकने से पहले जान लें इस्तेमाल करने के ये 4 तरीके, काम होंगे आसान
आलू के छिलके कचरे में फेंकने से पहले जान लें इस्तेमाल करने के ये 4 तरीके, काम होंगे आसान

अगर आप भी किचन के वेस्ट को कम करते हुए रोजमर्रा के कामों को आसान बनाना चाहते हैं तो आलू के छिलकों को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ तरीके अपना सकते हैं। आप ब्यूटी से लेकर गार्डनिंग तक इनका उपयोग कई कामों में कर सकते हैं। आलू के छिलकों का सही तरीके से इस्तेमाल कई छोटे-छोटे कामों में मदद कर सकता है।

खाद बनाएं

आलू के बेकार छिलकों को आप खाद बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू के छिलकों को टुकड़ों में काटकर किसी बर्तन में पानी में रखकर कुछ दिनों के लिए छोड़ दें। इसे बीच बीच में हिलाते रहें ताकि खाद आसानी से तैयार हो सके। करीब 2 हफ्ते बाद आलू के छिलके खाद में बदल जाएंगे। जिसका इस्तेमाल आप पौधों के लिए कर सकते हैं।

बर्तनों को साफ करें

जब भी हम तेज आंच पर खाना बनाते हैं, तो बर्तन जल जाते हैं जिसके दाग आसानी से साफ नहीं होते हैं। ऐसे में कालेपन को दूर करने के लिए आलू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद नैचुरल स्टार्च बर्तनों की गंदगी को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आलू के छिलकों को पानी में भिगोकर रख दें और करीब 3-4 घंटे बाद इस पानी से बर्तनों को साफ करने पर चमक वापस आ सकती है।

चेहरे के लिए इस्तेमाल

आलू के छिलकों का इस्तेमाल आप होममेड फेस क्लिनिंग के लिए भी कर सकते हैं। सबसे पहले आलू के छिलकों को पीस लें और उसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी दूर हो सकती है। ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको स्किन संबंधी कोई भी समस्या है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Khabar Monkey

लकड़ी की चमक वापस लाएं

घर पर अगर लकड़ी का फर्नीचर है तो उसकी चमक को वापस लाने के लिए आलू के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको लकड़ी के फर्नीचर पर आलू के छिलकों को रगड़ना है, इससे चमक लौट सकती है।

Leave a Reply